फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Nagar Nigam, One dead and many injured, yet pothole filling is happening at a snails pace

Kanpur: एक की मौत…कई घायल, फिर भी कछुआ चाल से हो रही गड्ढा भराई, नगर निगम के मुख्य अभियंता ने कही ये बात

Sun, 06 Oct 2024 10:34 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 06 Oct 2024 10:34 AM IST
सार

Kanpur News: कहने को तो पैचवर्क के नाम पर करीब सवा तेरह करोड़ रुपये गड्ढों भरने के नाम पर खर्च किए जा रहे हैं। पीडब्ल्यूडी ने 12 दिन पहले पक्का पैचवर्क करने के लिए अभियान शुरू किया था, जो छह दिन पहले लगातार बारिश की वजह से बंद रहा था। अब कछुआ गति से चल रहा है।

विज्ञापन
Kanpur Nagar Nigam, One dead and many injured, yet pothole filling is happening at a snails pace
सड़क पर गड्ढे - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में एक की मौत, कई लोगों के घायल होने के बावजूद गड्ढा भराई की कछुआ चल रही है। नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 10 अक्तूबर तक पैचवर्क के निर्देशों को भी ताक पर रख दिया है। दोनों विभागों की सुस्ती के चलते 20 फीसदी सड़कों में भी पैचवर्क नहीं हो पाया है। जीटी रोड, खास बाजार, दादानगर औद्योगिक क्षेत्र रोड सहित कई सड़कों को गड्ढामुक्त करने के नाम पर डाली गई बजरी उखड़ने लगी है।

विज्ञापन

चंद्रयान (कर्रही) रोड, कल्याणपुर बगिया रोड सहित कई जगह की सड़कें तलैया बन गई हैं। पीडब्ल्यूडी ने 423.72 किलोमीटर टूटी सड़कें जर्जर चिह्नित की हैं। इनमें हजारों गड्ढे हैं। इसी तरह नगर निगम की करीब 600 किलोमीटर सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे हैं। एनएच पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत रामादेवी से आईआईटी के पास तक करीब 20 किलोमीटर लंबी जीटी रोड आती है।
विज्ञापन

इस रोड को गड्ढामुक्त करने के लिए दो दिन पहले चुपड़ी गई घटिया तारकोल मिक्स गिट्टी कई जगह उखड़ गई है। दलहन अनुसंधान मोड़ के पास तो खतरनाक हो गई है। रोज तमाम दोपहिया वाहन सवार बजरी की वजह से गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। इस रोड में अनवरगंज स्टेशन मोड़-जरीबचौकी मार्ग, द्वारिकापुरी ढाल के पास से कोकाकोला चौराहे के पास तक जलभराव में टूटी सड़कें भी लोगों को जख्मी कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गड्ढों में खर्च कर रहे सवा तेरह करोड़ रुपये
कहने को तो पैचवर्क के नाम पर करीब सवा तेरह करोड़ रुपये गड्ढों भरने के नाम पर खर्च किए जा रहे हैं। पीडब्ल्यूडी ने 12 दिन पहले पक्का पैचवर्क करने के लिए अभियान शुरू किया था, जो छह दिन पहले लगातार बारिश की वजह से बंद रहा था। अब कछुआ गति से चल रहा है।

गिनने भर की सड़कों में ही हो सका है पैचवर्क
दूसरी तरफ नगर निगम के सुस्त अफसरों ने भी चिह्नित की गईं 103 सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए अभियान शुरू किया, पर 19 अरब रुपये से ज्यादा के वार्षिक बजट वाला यह विभाग परेड रामलीला मैदान मार्ग, खासबाजार शोभायात्रा मार्ग, नंदलाल चौराहे से सीटीआई, गड़रियनपुरवा में बैंक आफ बड़ौदा से फायर स्टेशन मार्ग सहित उंगलियों में गिनने भर की सड़कों में ही पैचवर्क करा पाया है।

दादानगर में सड़कों तक खुले जानलेवा नाले
दादानगर औद्योगिक क्षेत्र के मुख्य मार्ग में मलिन पेट्रोल पंप के पास सहित तीन जगह सड़क तक नाले खुले हैं। वहां नालों की वजह से सड़क भी टूटकर संकरी रह गई है। नाले भी कई फीट गहरे होने के साथ ही जानलेवा हो गए हैं।

इन सड़कों में गड्ढे
मोतीझील रोड, अनवरगंज से कल्याणपुर क्रॉसिंग के आगे तक, कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में नौबस्ता से गल्लामंडी, रामादेवी से जाजमऊ सर्विसलेन, दादानगर औद्योगिक क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास, थम्पअप पुलिया के पास, अप्ट्रान एस्टेट मार्ग, बर्रा में शास्त्रीचौक से सचान चौराहे तक, यशोदानगर में नमक फैक्ट्री चौराहे से गोपालनगर स्थित रामाराम चौराहा तक, फजलंगज चौराहे से फजलगंज डिपो, गोविंदपुरी पुल के दोनों तरफ, चावला चौराहे से परमपुरवा रोड, कारगिल पेट्रोल पंप से रामगोपाल चौराहा मार्ग आदि।

चार अक्तूबर को पैचवर्क अभियान शुरू कराया गया। रोज 15 सड़कों की मरम्मत हो रही है। 15-20 तारीख तक पैचवर्क पूरा करा लिया जाएगा। गुणवत्ता पर भी नजर रखी जा रही है।  -एसएफए जैदी, मुख्य अभियंता, नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed