फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Nagar Nigam made a record of continuous cleaning for 170 hours

कानपुर: नगर निगम ने बनाया 170 घंटे तक अनवरत सफाई का रिकॉर्ड, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड ने दिया प्रमाणपत्र

Sat, 02 Oct 2021 09:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 02 Oct 2021 09:08 PM IST
सार

अभियान का समापन शनिवार सुबह 10 बजे नगर निगम मुख्यालय में हुआ। इस मौके पर इंडिया बुक रिकॉर्ड के जज एस दास ने महा सफाई उत्सव की सराहना करते हुए अस्थायी प्रमाण पत्र दिया। बताया कि जांच के बाद इंडिया बुक रिकॉर्ड स्थायी प्रमाण पत्र देगा।

विज्ञापन
Kanpur: Nagar Nigam made a record of continuous cleaning for 170 hours
नगर निगम ने बनाया अनवरत सफाई का रिकॉर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में नगर निगम ने लगातार 170 घंटे सफाई अभियान चलाने का रिकॉर्ड गांधी जयंती पर बना लिया है। नया रिकॉर्ड बनने पर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड की तरफ से महापौर और नगर आयुक्त को प्रमाणपत्र भी दिया गया। इस टीम में शामिल अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।

विज्ञापन


हालांकि जिन 25 से ज्यादा मोहल्लों की सड़कों पर सफाई की गई, वहां गंदगी पड़ी नजर आई। नगर निगम ने 25 सितंबर की सुबह आठ बजे परमट से 170 घंटे के अखंड महा सफाई उत्सव शुरू किया था। नगर निगम के 850 सफाई कर्मियों और निकुंज एजुकेशन सोसाइटी टीम के 30 सदस्यों ने सिविल लाइंस, माल रोड, नवाबगंज, विकास नगर, कल्याणपुर, काकादेव, विजय नगर, कालपी रोड, गोविवंद नगर, दबौली, बर्रा, किदवई नगर, यशोदा नगर, कृष्णा नगर, चकेरी, श्याम नगर, घंटाघर, नई सड़क, दलेलपुरवा, रायपुरवा, अस्सी फीट रोड, मोतीझील होते हुए नगर निगम मुख्यालय तक झाड़ू लगाकर कूड़ा उठाया।
विज्ञापन


अभियान का समापन शनिवार सुबह 10 बजे नगर निगम मुख्यालय में हुआ। इस मौके पर इंडिया बुक रिकॉर्ड के जज एस दास ने महा सफाई उत्सव की सराहना करते हुए अस्थायी प्रमाण पत्र दिया। बताया कि जांच के बाद इंडिया बुक रिकॉर्ड स्थायी प्रमाण पत्र देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 167 घंटे सफाई का रिकॉर्ड नगर निगम मेरठ का है। समापन अवसर पर महापौर प्रमिला पांडेय, नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन, अपर नगर आयुक्त प्रथम भानू प्रताप सिंह, अपर नगर आयुक्त द्वितीय अरविंद राय, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय संखवार, डॉ. अमित सिंह गौर, रबिश डिपो इंचार्ज रफजुल रहमान आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed