{"_id":"64cb2a1be89f730a9a0173e0","slug":"kanpur-murder-in-classes-accused-student-had-no-remorse-for-his-actions-took-bath-ate-and-slept-peacefully-2023-08-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्लास में कत्ल: आरोपी को नहीं कोई पछतावा, नहाया-खाया और चैन से सोया; बाल कैदियों से हंसते-मुस्कुराते की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लास में कत्ल: आरोपी को नहीं कोई पछतावा, नहाया-खाया और चैन से सोया; बाल कैदियों से हंसते-मुस्कुराते की बात
Thu, 03 Aug 2023 12:21 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 03 Aug 2023 12:21 PM IST
सार
कानपुर के बिधनू के गंगापुर कॉलोनी के इंटर कॉलेज में सोमवार को सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। क्लास में ही एक छात्र ने अपने सहपाठी की हत्या कर दी। छात्र-छात्राओं से भरी कक्षा में साथी को चाकू से गोदकर मार डाला।
विज्ञापन
Kanpur Murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर की बिधनू की गंगापुर कॉलोनी में प्रयाग विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा 10 के सहपाठी नीलेंद्र की हत्या के आरोपी छात्र को मंगलवार को नौबस्ता स्थित राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। सहपाठी की हत्या का उस पर जरा भी पछतावा नजर नहीं आ रहा है। जेल में उसने बुधवार सुबह उठकर नहाया, खाना खाया और इसके बाद चैन से सो गया।
मूलरूप से महाराजपुर, रूमा के लालापुर गांव का रहने वाला हत्यारोपी बिधनू में फूफा के घर पर रहकर प्रयाग विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पढ़ रहा था। नीलेंद्र भी उसी के साथ पढ़ता था। कक्षा में अपना रुतबा जमाने और नीलेंद्र को नीचा दिखाने को लेकर उसका नीलेंद्र से विवाद चल रहा था।
दोनों के बीच कई बार झगड़ा भी हो चुका था। सोमवार को इंटरवल के दौरान आरोपी छात्र ने नीलेंद्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। मंगलवार को परिजनों ने उसे एक टीशर्ट और लोअर सौंपा, जिसके बाद उसे दोपहर को बाल संप्रक्षेण गृह भेज दिया गया था।
विज्ञापन
उसके जेल पहुंचते ही अन्य 97 बाल अपचारियों में सुगबुगाहट शुरू हो गई। सूत्रों के अनुसार हत्यारोपी छात्र अंदर इस तरह से पहुंचा, जैसे कुछ हुआ ही नहीं। रात को खाना खाया और चादर तानकर आराम से सो गया। सुबह करीब छह बजे उठा और दैनिक कामों के बाद नाश्ता किया।

आरोपी छात्र की बढ़ा दी गई निगरानी
संप्रेक्षण गृह के अधीक्षक अनिमेश कुमार ने बताया कि 97 में 25 किशोर हत्या जैसे जघन्य अपराध में बंद हैं। उनकी विशेष निगरानी की जा रही है। मंगलवार रात नीलेंद्र के हत्यारोपी की भी विशेष निगरानी की गई। वह रात में एक बार लघुशंका के लिए उठा था। इसके बाद फिर सो गया था।

कानपुर में क्लास में हत्या
कानपुर के बिधनू के गंगापुर कॉलोनी के इंटर कॉलेज में सोमवार को सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। क्लास में ही एक छात्र ने अपने सहपाठी की हत्या कर दी। छात्र-छात्राओं से भरी कक्षा में साथी को चाकू से गोदकर मार डाला। आरोपी छात्र ने सभी वार गले पर किए, ताकि बचने की कोई गुंजाइश न रहे।

सोमवार को स्कूल की पहली मंजिल पर जो हुआ, उसे देख जहां एक ओर अधिकांश बच्चे सहमे हैं, वहीं कुछ ऐसे भी थे जिन्होंने हिम्मत जुटाकर बचाने का प्रयास किया था। हालांकि जब तक वह हमलावर को पकड़कर काबू में कर पाते, उसने नीलेंद्र पर कई वार कर दिए थे। हमला होते ही क्लास में मौजूद छात्राओं और छात्रों में चीख-पुकार मच गई।
चाकू से वार करते वक्त वह चिल्ला रहा था, मुझे मार के ज्यादा उड़ रहा था न...ले, अब मार के दिखा। घटना बिधनू थाना क्षेत्र की गंगापुर काॅलोनी के प्रयाग विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की है। बताया जा रहा है कि दसवीं के इन छात्रों के बीच एक लड़की से दोस्ती को लेकर झगड़ा चल रहा था।
इन दोनों छात्रों के बीच झगड़ा पुराना था। चार दिन पहले भी दोनों में लड़ाई हुई थी। सोमवार को भी इंटरवल से पहले दोनों में झगड़ा हुआ। लेकिन आरोपी छात्र पूरी तैयारी के साथ आया था। उसने बैग से छुपाकर लाए गए सब्जी काटने वाले चाकू से नीलेंद्र तिवारी पर की गर्दन पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। क्लास में मौजूद अन्य छात्र चीखे-चिल्लाए और झपटकर हमलावर छात्र को पकड़कर चाकू छीन लिया।
छात्रों का कहना था कि हमलावर छात्र पर सनक सवार थी। वह मानो नीलेंद्र के टुकड़े-टुकड़े कर देना चाहता था। चीखपुकार सुनकर स्कूल प्रबंधक और शिक्षक मौके पर पहुंचे और घायल छात्र को हैलट पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमलावर छात्र को हिरासत में ले लिया और जांच शुरू कर दी।
गंगापुर कॉलोनी निवासी प्राइवेटकर्मी सतेंद्र तिवारी का इकलौता बेटा नीलेंद्र तिवारी (16) स्कूल में 10वीं का छात्र था। इसी क्लास में पढ़ने वाले 16 साल के छात्र से उसका विवाद चल रहा था। यह छात्र मूलरूप से महाराजपुर का रहने वाला है।
पढ़ाई के सिलसिले में अपने फूफा के यहां बिधून में दो साल से रह रहा था। एडीसीपी साउथ अंकित शर्मा के अनुसार चार दिन दिन पहले भी दोनों छात्रों में झगड़ा हुआ था। सोमवार सुबह करीब 10:45 बजे स्कूल में इंटरवल के समय क्लास के भीतर फिर दोनों दोनों आपस में भिड़ गए।
मजाक में गाली दी थी...उसने लड़के लगा दिए...इसलिए कर दी हत्या
नीलेंद्र की हत्या करने के आरोपी छात्र ने पुलिस को बताया, मैंने मजाक में उसे गाली दी थी। नीलेंद्र कुछ ज्यादा ही गंभीर हो गया और मेरे पीछे लड़के लगवा दिए...इसी खुन्नस में उसे मार डाला। पूछताछ में उसकी यह बात सुनकर सुनकर पुलिस भी कुछ पल के लिए सकते में आ गई।