फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur murder case, sisters brother in law killed the young man in a triangular love affair

Love Crime: एक प्रेमिका और दो आशिक...फिर हुई कत्ल की खौफनाक वारदात, जंगल में मिला था क्षत-विक्षत शव

Fri, 20 Jan 2023 01:48 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 20 Jan 2023 01:48 PM IST
सार

महाराजपुर कस्बे से चार दिन पहले लापता हुए युवक की हत्या के आरोपी का पुलिस ने पता लगा लिया है। त्रिकोणीय प्रेम संबंधों में बहन के देवर ने ही युवक की हत्या की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। घटना के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
Kanpur murder case, sisters brother in law killed the young man in a triangular love affair
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के सरसौल में महाराजपुर कस्बे से चार दिन पहले लापता हुए किसान शिवप्रसाद के इकलौते बेटे अनुज पाल (22) की हत्या त्रिकोणीय प्रेम संबंध में उसके बहन के देवर मोहित ने की थी। इसका खुलासा पुलिस की जांच में हुआ। हत्या के पहले दोनों ने शराब पी थी।

विज्ञापन


इसके बाद मोहित ने अनुज की गला दबाकर हत्या कर दी थी। फरार मोहित की तलाश में पुलिस की कई टीमें व सर्विलांस टीम शहर के कई थाना क्षेत्रों में दबिश दे रही हैं। इधर बुधवार देर रात पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपी के जल्द ही गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


अनुज पाल रविवार दोपहर अपनी बहन के देवर मोहित के साथ बाइक से घूमने की बात कहकर निकला था। इसके बाद से नहीं लौटा। बुधवार को अनुज का शव रेलवे स्टेशन सरसौल के नजदीक झाड़ियों में पड़ा मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

दोनों एक ही युवती से बात करते थे
पुलिस की जांच में सामने आया है कि अनुज के एक युवती से लंबे समय से प्रेम संबंध थे। वहीं कुछ माह पहले से मोहित का भी उसी युवती से संपर्क हो गया। पुलिस ने जब अनुज और मोहित की कॉल डिटेल खंगाली, तो पता चला कि दोनों एक ही युवती से दिन में कई बार बातचीत करते थे। इसके बाद पुलिस  युवती और उसके परिजनों समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पोस्टमार्टम में हुई गला दबाकर हत्या की पुष्टि
वहीं मोहित की तलाश में पुलिस की चार टीमों ने बर्रा व नौबस्ता में भी दबिश दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। बुधवार देर रात पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड व डीसीपी पूर्वी शिवाजी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

मोहित की तलाश में दबिश जारी
सर्विलांस टीम को भी घटना के खुलासे के लिए लगाया गया है। एसीपी चकेरी अमरनाथ यादव ने बताया कि अनुज की हत्या उसकी बहन के देवर मोहित ने गला दबाकर की है। मोहित की तलाश की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

बता दें कि किसान शिवप्रसाद के इकलौते बेटे अनुज पाल (22) का शव बुधवार देर शाम दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन किनारे जंगल में मिला था। रविवार को वह अपनी बहन के देवर के साथ बाइक से घूमने की बात कहकर निकला था, इसके बाद से दोनों नहीं लौटे थे।

अनुज मजदूरी करता था। वह दो बहनों में इकलौता था। रविवार को अपनी बाइक से ढोकरा गांव निवासी अपनी बहन गुड़िया के देवर मोहित उर्फ बड़कू (24) के साथ घर से निकला था। दोनों के फोन भी स्विच ऑफ थे। बुधवार देर शाम समाधि बाबा मंदिर के पास जंगल की तरफ राहगीरों ने बाइक खड़ी देखी।

बगल में ही झाड़ियों के किनारे पड़े शव को कुत्ते नोंच रहे थे। पुलिस ने छानबीन की, तो शव की पहचान अनुज के रूप में हुई। फोरेंसिक टीम को घटनास्थल के पास दो शराब की बोतलें, दो प्लास्टिक के ग्लास व सिगरेट की एक डिब्बी मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed