फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Murder Case, Manoj was murdered in intoxication, revealed through CCTV

Kanpur Murder Case: नशेबाजी में हुई थी मनोज की हत्या, सीसीटीवी के जरिए हुआ खुलासा, पुलिस ऐसे पहुंची कातिल तक

Tue, 03 Jan 2023 09:57 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 03 Jan 2023 09:57 AM IST
सार

बर्रा मेहरबान सिंह का पुरवा निवासी मनोज यादव (35) निजी कार बुकिंग में चलाता था। लगभग एक महीने पहले उसका शव जहानाबाद मार्ग में बाजपुर गांव के पास बरामद हुआ था। मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल की लोकेशन के आधार पर हत्यारे तक पहुंची।

विज्ञापन
Kanpur Murder Case, Manoj was murdered in intoxication, revealed through CCTV
मृतक मनोज (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में मेहरबान सिंह का पुरवा निवासी मनोज कुमार यादव की हत्या नशेबाजी में हुई थी। बिधनू पुलिस ने सोमवार को वारदात का खुलासा करते हुए हत्यारोपी बृजेश सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि आठ दिसंबर को मनोज यादव रमईपुर में एक शादी समारोह में स्कार्पियों लेकर आया था।

विज्ञापन

उसी बारात में गांव का ही रहने वाला बृजेश सिंह यादव और ज्ञान सिंह फौजी शामिल होने आए थे। यहां तीनों ने एक साथ शराब पी, जहां नशेबाजी में किसी बात को लेकर बृजेश का मनोज से विवाद हो गया था। इसके चलते बृजेश ने मनोज की हत्या कर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बारात घर में लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस ने बृजेश को मेहरबान सिंह से गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे के जरिए हुआ खुलासा
थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों ट्रेवल एजेंसी में अपनी गाड़ी लगाकर चलाते है। तीनों एक साथ अपनी-अपनी गाड़ी लेकर शादी समारोह में आए थे। इसका खुलासा सीसीटीवी फुटेज के जरिए हुआ। मोबाइल की लोकेशन भी एक साथ पाई गई थी। हत्या के बाद बृजेश और फौजी ने अपने मोबाइल एक साथ रात में स्विच ऑफ कर दिए थे।

पहले भी हो चुका था विवाद
थाना प्रभारी के अनुसार मनोज और बृजेश का पहले भी नजेबाजी में विवाद हो चुका है। वारदात की रात भी पुरानी बातों को लेकर नशेबाजी में दोनों का विवाद हो गया था। इसके बाद बृजेश ने उसकी हत्या कर दी थी।

बता दें कि बिधनू में जहानाबाद मार्ग में बाजपुर गांव के पास मनोज का शव मिला था। पुलिस ने भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्जकर एक युवक को हिरासत में लिया था। पोस्टमार्टम में सिर पर गंभीर चोट लगने से मौत पुष्टि हुई थी। मनोज यादव (35) निजी कार बुकिंग में चलाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed