फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Municipal Corporation is making RCC chambers for the first time in Brahma nagar

Kanpur: नगर निगम ब्रह्मनगर में पहली बार बना रहा आरसीसी के चैंबर, अब ठेकेदार ड्रिल मशीन से नहीं कर पाएंगे छेद

Sun, 24 Aug 2025 08:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 24 Aug 2025 08:39 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Municipal Corporation is making RCC chambers for the first time in Brahma nagar
डॉट नाले की मरम्मत - फोटो : अमर उजाला
केस्को की मनमानी खोदाई से डॉट नाला तक धंस गया है। इससे आजिज नगर निगम ने रविवार को ब्रह्मनगर चौराहे में आरसीसी से चैंबरों की ढलाई शुरू की। नगर निगम पहली बार आरसीसी चैंबर बना रहा है। इससे पहले नगर निगम, जल निगम ईंटों के ही चैंबर बनाते थे। दावा है कि आरसीसी चैंबरों में केस्को के ठेकेदार भूमिगत केबल डालने के लिए बड़ी डि्रलिंग मशीन से भी छेद नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन


केस्को के ठेकेदार ने ब्रह्मनगर चौराहे में अंग्रेजों के जमाने के डॉट नाले के जंक्शन में छेद करते हुए विद्युत केबल डाल दी थी। इससे एक महीने पहले नाला और आसपास की सड़क धंस गई थी। क्षतिग्रस्त डॉट नाले की मरम्मत के लिए खोदाई के दौरान इसका पता चला था। नगर निगम जोन-4 के अधिशासी अभियंता नानक चंद ने बताया कि टूटे डॉट नाले के स्थान पर सीमेंट के पाइप बिछाए हैं। जहां पाइप मिल रहे हैं, वहां चैबर बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

Kanpur: Municipal Corporation is making RCC chambers for the first time in Brahma nagar
डॉट नाले की मरम्मत - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम पहली बार वहां सरियों का जाल बिछाते हुए आरसीसी चैंबर बना रहा है। उन्होंने कहा कि मरम्मत कार्य 10-12 दिन में पूरा हो जाएगा। इसके बाद चौराहे में मिट्टी भरी जाएगी और वहां पाइपों, बल्लियों से की गई बैरिकेडिंग भी हटा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed