फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur MSc student rape and murder case accused was sitting comfortably after murder

छात्रा से दुष्कर्म-हत्या का मामला: वारदात को अंजाम देकर सुकून से बैठा था आरोपी, सामने आई ऐसी व्हाट्सएप चैट

Fri, 31 Dec 2021 10:31 AM IST
शिखा पांडेय अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 31 Dec 2021 10:31 AM IST
सार

डॉक्टरों के पैनल ने छात्रा के शव का पोस्टमार्टम किया। वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला कसकर हत्या करने की पुष्टि हुई। पुलिस ने उस तार को भी बरामद कर लिया है, जिससे गला कसा गया था। सभी के मोबाइल भी कब्जे में ले लिए हैं।

विज्ञापन
Kanpur MSc student rape and murder case accused was sitting comfortably after murder
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

दुष्कर्म के बाद छात्रा की हत्या के मामले में सामने आया कि आरोपी छात्र सोमनाथ गौतम लगातार छात्रा को परेशान कर रहा था। कई-कई बार फोन कर तंग करता था। करीब 15 दिन पहले जब उसने फोन किया था तो छात्रा ने उसको जमकर फटकार कर जलील किया था। तब से वह उससे खुन्नस रखने लगा था। वहीं छात्रा जब अपने एक मित्र से बात करती थी तो वह इसका भी विरोध करता था। इन्हीं सभी कारणों से दो सप्ताह पहले ही वारदात की साजिश रची और उसको अंजाम दिया।

विज्ञापन


हत्या करने के बाद घर पर था आरोपी 
परिजनों ने बताया कि सोमनाथ गौतम उनकी बेटी के साथ पढ़ता था। इसलिए जब बेटी का फोन नहीं रिसीव हो रहा था तो शाम को उन्होंने सोमनाथ को फोन कर इस बारे में पूछा। इस पर सोमनाथ ने कहा कि उसको कुछ पता नहीं है। वह वाराणसी जा रहा है। जब परिजनों ने कहा कि घर आकर बेटी को खोजने में मदद करवा दो, तो वह नहीं आया। बाद में जब शव मिला तो परिजनों की जानकारी के आधार पर पुलिस ने सोमनाथ के घर पर दबिश दी तो वह मिल गया। वह वारदात को अंजाम देने के बाद घर पर सुकून से बैठा हुआ था। 
विज्ञापन


 

पुलिस ने आरोपी के मोबाइल से तमाम व्हाट्सएप चैट रिकवर की

आरोपी सोमनाथ व सत्यम के पिता पुलिस विभाग में तैनात हैं। सोमनाथ के पिता सिपाही हैं, जबकि सत्यम के पिता फॉलोवर हैं। पूछताछ में सोमनाथ ने कहा कि उसको लगता था कि वह बच जाएगा। अगर कुछ होगा भी तो उसके पिता बचा लेंगे। मगर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। पुलिस ने कुछ ही घंटे में वारदात का राजफाश कर दिया। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल से तमाम व्हाट्सएप चैट रिकवर की है। जिसमें वह गालियां लिखकर छात्रा को भेजता था। धमकी भी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed