फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Motorcycle rams into stationary truck from behind factory worker returning from night shift dies

कानपुर हादसा: खड़े ट्रक में पीछे से घुसी बाइक, नाइट शिफ्ट से लौट रहे फैक्टरी कर्मी की मौत, चालक फरार

Sun, 11 Oct 2026 01:46 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 11 Oct 2026 01:46 PM IST
सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र स्थित रहनस मोड़ के पास रविवार सुबह हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से बाइक भिड़ जाने से फैक्टरी कर्मी की दरमौत हो गई। वह नाइट शिफ्ट खत्म कर घर लौट रहा था। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Kanpur Motorcycle rams into stationary truck from behind factory worker returning from night shift dies
Kanpur Road Accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में रहनस मोड़ के पास हाईवे पर खड़े ट्रक में बाइक पीछे से घुस गई। हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान नगरा गांव निवासी राजेंद्र पाल (40) के रूप में हुई है। राजेंद्र रूमा स्थित एक फैक्टरी में नाइट शिफ्ट करके रविवार सुबह बाइक से घर लौट रहा था।

विज्ञापन

कानपुर से फतेहपुर जाने वाली लेन पर हाईवे किनारे खड़ा ट्रक उसे दिखाई नहीं दिया और बाइक पीछे से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सरसौल सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन
Trending Videos





पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर होगी कार्रवाई
उसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मृतक के पिता छोटेलाल ने बताया कि पांच साल पहले राजेंद्र की पत्नी अल्पना ने आत्महत्या कर ली थी, जिसमें दर्ज मुकदमे में राजेंद्र समेत परिवार जेल गया था। राजेंद्र की दस वर्षीय बेटी सौम्या ननिहाल में रहती है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed