फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur More than 50 localities submerged sewer water filled in houses vehicles crawled for hours

दावे डूबे: 50 से अधिक मोहल्ले जलमग्न, घरों में भरा सीवर का पानी…घंटों रेंगे वाहन, क्यूआरटी ने  किया जलभराव

Sun, 06 Jul 2025 11:38 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 06 Jul 2025 11:38 AM IST
सार

Kanpur News: शहर के कई इलाकों में बारिश अधिक होने के कारण जलभराव हो गया। नगर निगम ने सभी जोन में क्यूआरटी (क्विक रिस्पान्स टीम) सक्रिय कर एक घंटे में पानी जलभराव खत्म किया। 

विज्ञापन
Kanpur More than 50 localities submerged sewer water filled in houses vehicles crawled for hours
जाजमऊ नई चुंगी मे सड़क पर भरा बारिश का पानी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में तेज बारिश से शनिवार शाम भैरोघाट चौराहे से एल्गिन मिल तक वीआईपी रोड पूरी तरह जलमग्न हो गई। जूही खलवा अंडरपास में भी पानी भरने से यातायात घंटों ठप रहा। पानी उतराने से घंटों तक सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। मेट्रो की मनमानी के कारण जूही से लेकर गोविंदनगर तक आठ वार्ड जलभराव से तरबतर हो गए।

विज्ञापन

Kanpur More than 50 localities submerged sewer water filled in houses vehicles crawled for hours
बारिश से सीसामऊ नाला ओवरफ्लो हो गया कई वाहन पानी में फंसे. - फोटो : amar ujala

ग्वालटोली, खलासी लाइन, विजयनगर, शास्त्रीनगर सहित शहर से लेकर दक्षिणी क्षेत्र के 50 से ज्यादा मोहल्ले जलमग्न हो गए। बारिश बंद होते ही फजलगंज, शास्त्रीनगर सहित विभिन्न मोहल्लों में जाम लगा। शाम चार बजे के बाद शहरभर में हुई झमाझम बारिश ने नगर निगम के नालों, नालियों की सफाई के दावों की पोल खोल दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur More than 50 localities submerged sewer water filled in houses vehicles crawled for hours
तिलक नगर में मूसलाधार बारिश के बाद हुए जल भराव में धीरे धीरे रेंगते हुए निकले वाहन - फोटो : amar ujala

घरों में भर गया सीवर का पानी
बरसात शुरू होने के बाद सीसामऊ नाले का गेट खोलने में देर करने की वजह से वीआईपी रोड पर चार-पांच फीट तक पानी भर गया। जलभराव के बीच जल्दी निकलने की होड़ में दो कारें रास्ते पर खड़ी हो गईं। 15 से ज्यादा दोपहिया वाहन भी साइलेंसर डूबने से बंद हो गए। सीसामऊ नाला बैकफ्लो होने से ग्वालटोली और खलासी लाइन में नाले के आमने-सामने के घरों में सीवर का पानी भर गया।

विज्ञापन

Kanpur More than 50 localities submerged sewer water filled in houses vehicles crawled for hours
जूही खलवा पुल पर बारिश के बाद जल भराव - फोटो : amar ujala

जूही खलवा पुल को किया बंद
सूचना पर नगर निगम के मुख्य अभियंता एसएफए जैदी ने भैरोघाट सीवेज पंपिंग स्टेशन पहुंचकर सीसामऊ नाले के टैपिंग प्वाइंट से गंगा की तरफ के गेट खुलवाए। इसके बावजूद वीआईपी रोड पर शाम 7:30 बजे तक जलभराव रहा। इसी तरह जूही खलवा पुल में भी पानी भरने पर नगर निगम ने इस पुल के अफीम कोठी की तरफ और जूही की तरफ स्थित गेट बंद कराए।

Kanpur More than 50 localities submerged sewer water filled in houses vehicles crawled for hours
साकेत नगर में जल भराव के बीच निकलते वहान - फोटो : amar ujala

इन मोहल्लों में भी भरा पानी
विजयनगर, शास्त्रीनगर, सर्वोदयनगर मॉडल रोड, पांडुनगर, कौशलपुरी, कबाड़ी मार्केट, गोविंदनगर, साकेतनगर, निरालानगर, किदवईनगर, जरीबचौकी, गांधीनगर, प्रेमनगर, परेड, साइकिल मार्केट, पीपीएन मार्केट, आलम मार्केट, बासमंडी, डिप्टीपड़ाव, लक्ष्मीपुरवा, गौतम विहार कल्याणपुर, आवास-विकास कालोनी, अशोकनगर आदि।

Kanpur More than 50 localities submerged sewer water filled in houses vehicles crawled for hours
जलभराव के बाद दिक्कतें - फोटो : amar ujala

बारिश अधिक होने के कारण जलभराव हुआ था। सभी जोन में क्यूआरटी (क्विक रिस्पान्स टीम) सक्रिय कर एक घंटे में पानी जलभराव खत्म कर दिया गया था।  -एसएफए जैदी, मुख्य अभियंता, नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed