{"_id":"69c25c7ff380c54bba027db6","slug":"kanpur-mock-drill-held-at-colonelganj-fire-station-cfo-deepak-sharma-assessed-preparedness-2026-03-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: कर्नलगंज फायर स्टेशन में मॉक ड्रिल, CFO दीपक शर्मा ने परखी तैयारी, उपकरणों की कार्यक्षमता को भी जांचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: कर्नलगंज फायर स्टेशन में मॉक ड्रिल, CFO दीपक शर्मा ने परखी तैयारी, उपकरणों की कार्यक्षमता को भी जांचा
Tue, 24 Mar 2026 03:12 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 24 Mar 2026 03:12 PM IST
सार
Kanpur News: कर्नलगंज फायर स्टेशन पर सीएफओ दीपक शर्मा के नेतृत्व में मॉक ड्रिल का आयोजन कर दमकल कर्मियों की तैयारियों को परखा गया। इस दौरान आग बुझाने और बचाव कार्यों के आधुनिक तरीकों का अभ्यास किया गया।
विज्ञापन
कर्नलगंज फायर स्टेशन पर मॉक ड्रिल का आयोजन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में मंगलवार को कर्नलगंज स्थित फायर स्टेशन में मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा के निर्देशन में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान दमकल कर्मियों ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अपनी तैयारी और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
मॉक ड्रिल के दौरान सीएफओ दीपक शर्मा ने खुद कमान संभालते हुए फायर फाइटर्स को आधुनिक होज पाइप, लैडर और हाइड्रोलिक प्लेटफार्म के प्रभावी उपयोग का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि घनी आबादी वाले क्षेत्रों में आग लगने पर कम समय में जान-माल की रक्षा कैसे की जाए, यह इस ड्रिल का मुख्य उद्देश्य है।
विज्ञापन
रेस्क्यू करने का लाइव डेमो
अभ्यास के दौरान कृत्रिम आग बुझाने और धुएं से भरे कमरों से लोगों को रेस्क्यू करने का लाइव डेमो दिया गया। अधिकारियों ने उपकरणों के रखरखाव और रिस्पॉन्स टाइम को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए, ताकि शहरवासियों को समय पर सुरक्षा मिल सके।