{"_id":"5efbac788ebc3e43211c90eb","slug":"kanpur-missing-farmer-killed-from-binore-village","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बिनौर गांव से लापता किसान की हत्या, सिर विहीन आधा धड़ रेलवे ट्रैक पर मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बिनौर गांव से लापता किसान की हत्या, सिर विहीन आधा धड़ रेलवे ट्रैक पर मिला
Wed, 01 Jul 2020 02:50 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 01 Jul 2020 02:50 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में सचेंडी के बिनौर गांव से लापता किसान की हत्या कर दी गई। सिरविहीन आधा धड़ रेलवे ट्रैक पर मिला। मंगलवार को परिजनों ने कपड़ों और चप्पल से किसान की शिनाख्त की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
बिनौर गांव निवासी किसान विजय कुमार सिंह उर्फ बउन (42) शनिवार रात घर के बाहर सोया था। सुबह परिजन जब नींद से जागे तो विजय लापता था। काफी खोजबीन के बाद भी परिजनों को उसका पता नहीं चल सका। रविवार को ही पुलिस को बिनौर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर सिर विहीन आधा धड़ मिला, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

जानकारी होने पर परिजन सचेंडी पुलिस के पास पहुंचे। यहां से पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की शिनाख्त की। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात रहे रिटायर्ड फौजी जगुनंदन सिंह ने बताया कि भाई विजय की हत्या की गई है। हालांकि उन्होंने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। पुलिस भी आशंका जाता रही है कि किसान की हत्या कर शव को ट्रैक पर फेंका गया। एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शव क्षत-विक्षत था। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। फिलहाल तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
पुलिस की रही लापरवाही
मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही रही है। गांव के पास ही शव मिलने के बाद भी शिनाख्त कराने का प्रयास नहीं किया। सीधे लावारिस में दाखिल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि विजय के परिजनों ने भी गुमशुदगी भी नहीं दर्ज कराई थी।
पिता की भी हुई थी हत्या
परिजनों ने बताया कि विजय के पास करीब पचास बीघा जमीन है। पूरा परिवार आर्थिक रूप से मजबूत है। वे भी नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिर विजय की हत्या क्यों की गई। पुलिस ने बताया कि 1994 में विजय के पिता जयराम सिंह की भी हत्या हुई थी। गांव के पांच लोग जेल गए थे। आरोपियों में से एक की मौत हो चुकी है। पुलिस पुरानी रंजिश के बिंदु पर जांच कर रही है। वहीं पिछले साल विजय की बेटी के साथ एक घटना हुई थी, जिसमें पुलिस फाइनल रिपोर्ट लगा चुकी है।