{"_id":"67d6d83339e97ed41e0466c5","slug":"kanpur-misdeed-victim-s-obscene-video-made-viral-for-not-withdrawing-the-case-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: मुकदमा वापस न लेने पर दुष्कर्म पीड़िता का अश्लील वीडियो किया वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: मुकदमा वापस न लेने पर दुष्कर्म पीड़िता का अश्लील वीडियो किया वायरल
Sun, 16 Mar 2025 07:25 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 16 Mar 2025 07:25 PM IST
सार
Kanpur News: मुकदमा वापस न लेने पर दुष्कर्म पीड़िता का अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। वर्ष 2022 में युवती ने आरोपी के खिलाफ कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जमानत पर जेल से छूटे दुष्कर्म के आरोपी ने मुकदमा वापस न लेने पर दुष्कर्म पीड़िता का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया वायरल कर दिया। उसके रिश्तेदारों और परिचितों के मोबाइल पर भी भेज दिया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कैंट थाने में फिर से रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2022 में उसने इलाके के रहने वाले उज्ज्वल उर्फ ईशान के खिलाफ दुष्कर्म, गर्भपात समेत अन्य गंभीर धाराओं में कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने मामले में ईशान को जेल भेज दिया था। आरोप है कि जेल से जमानत पर छूटने के बाद ईशान लगातार मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने लगा। 28 दिसंबर को उसने 10 नंबर कैंटीन के पास बुलाया। वहां आरोपी ने दोबारा उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। पीड़िता के शोर माने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकला। अगले दिन आरोपी ने उनके नाम की फेक आईडी बना उसका अश्लील वीडियो व मैसेज उनके परिचित, रिश्तेदार और कोचिंग पढ़ने जाने वाले बच्चों के मोबाइल पर भेज दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। धमकी दी कि मुकदमा वापस नहीं लिया तो वह इतना बदनाम कर देगा कि पीड़िता सुसाइड के लिए विवश हो जाएगी। कैंट थानाप्रभारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।