{"_id":"66ec6d14ecff4db155036af7","slug":"kanpur-minor-caught-while-going-to-nagaland-with-a-container-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: कंटेनर लेकर नगालैंड जा रहे नाबालिग को पकड़ा, वाहन सीजकर 37 हजार का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: कंटेनर लेकर नगालैंड जा रहे नाबालिग को पकड़ा, वाहन सीजकर 37 हजार का चालान
Thu, 19 Sep 2024 11:58 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 19 Sep 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद से कंटेनर लेकर अकेले नगालैंड के कोहिमा जा रहे नाबालिग को घाटमपुर में पुलिस ने पकड़ लिया। उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं मिला। पुलिस ने वाहन सीज करने के साथ ही 37 हजार रुपये का चालान काटा है।
टीएसआई संजीव कुमार ने बताया कि बुधवार दोपहर घाटमपुर अंडर पास के पास गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए जुलूस निकलने की सूचना पर ट्रैफिक रोक दिया गया।
इस बीच भोगनीपुर की ओर से चौडगरा की ओर जा रहे नगालैंड के नंबर के कंटेनर को रुकने का इशारा किया। इसके बावजूद वह बढ़ाता चला गया। पुलिस कर्मियों ने आगे बढ़कर कंटेनर रुकवाकर चालक को नीचे उतारा तो वह नाबालिग निकला। वह डीएल नहीं दिखा सका। जब पूछताछ की गई तो पता चला कि वह 16 साल का फिरोजाबाद के सिरसागंज का निवासी है। वाहन सीज करते हुए 37 हजार रुपये का चालान काटा है। टीएसआई की सूचना पर घाटमपुर कोतवाल मौके पर पहुंचे। इस पर नाबालिग चालक चाभी फेंककर भागने लगा। घाटमपुर पुलिस ने जीप से दौड़ाकर पकड़ लिया। थानाप्रभारी ने बताया कि कंटेनर को कब्जे में ले लिया गया है। नाबालिग को वाहन देने वाले कंटेनर मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।