फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur: minor accused of theft beaten up

kanpur: नाबालिग पर चोरी का आरोप लगा जमकर की पिटाई, आधा सिर मुंडवाया

Mon, 31 Oct 2022 06:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 31 Oct 2022 06:03 PM IST
सार

कानपुर में अमानवीयता की सारी हदें पार कर सजा देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चोरी के आरोप में नाबालिग को प्लास्टिक के पाइप से बुरी तरह से पीटा गया।

विज्ञापन
kanpur: minor accused of theft beaten up
नाबालिग का आधा सिर मुंडवाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के चकेरी स्थित जाजमऊ में चोरी के आरोप में एक नाबालिग को प्लास्टिक के पाइप से बुरी तरह से पीटा गया। इसके बाद नाबालिग का आधा सिर गंजा कर उससे उठक-बैठक लगवाई गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


मामला जाजमऊ के तीन खंभा चौराहे का है। सोमवार को इलाके का ही 15 वर्षीय किशोर सड़क से जा रहा था। तभी इलाके के एक युवक ने घर में चोरी करने का आरोप लगाया। इसके बाद लोग जमा हो गए। फिर किशोर को बुरी तरह से प्लास्टिक के पाइप से पीटा गया।
विज्ञापन


इसके बाद आधा सिर गंजा कर उससे उठक बैठक लगवाई गई। किशोर को सजा देने का वीडियो इलाके के लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वहीं, मामले में जाजमऊ थाना प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने बताया कि वीडियो को संज्ञान में लेकर मामले की जांच की जा रही है। इस प्रकार का कृत्य करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed