{"_id":"635fb57a9ffa46291b6be962","slug":"kanpur-minor-accused-of-theft-beaten-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"kanpur: नाबालिग पर चोरी का आरोप लगा जमकर की पिटाई, आधा सिर मुंडवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
kanpur: नाबालिग पर चोरी का आरोप लगा जमकर की पिटाई, आधा सिर मुंडवाया
Mon, 31 Oct 2022 06:03 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 31 Oct 2022 06:03 PM IST
सार
कानपुर में अमानवीयता की सारी हदें पार कर सजा देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चोरी के आरोप में नाबालिग को प्लास्टिक के पाइप से बुरी तरह से पीटा गया।
विज्ञापन
नाबालिग का आधा सिर मुंडवाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के चकेरी स्थित जाजमऊ में चोरी के आरोप में एक नाबालिग को प्लास्टिक के पाइप से बुरी तरह से पीटा गया। इसके बाद नाबालिग का आधा सिर गंजा कर उससे उठक-बैठक लगवाई गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
मामला जाजमऊ के तीन खंभा चौराहे का है। सोमवार को इलाके का ही 15 वर्षीय किशोर सड़क से जा रहा था। तभी इलाके के एक युवक ने घर में चोरी करने का आरोप लगाया। इसके बाद लोग जमा हो गए। फिर किशोर को बुरी तरह से प्लास्टिक के पाइप से पीटा गया।
विज्ञापन
इसके बाद आधा सिर गंजा कर उससे उठक बैठक लगवाई गई। किशोर को सजा देने का वीडियो इलाके के लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वहीं, मामले में जाजमऊ थाना प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने बताया कि वीडियो को संज्ञान में लेकर मामले की जांच की जा रही है। इस प्रकार का कृत्य करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन