फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Minister Dinesh Pratap Singh said there should be a restaurant in Mandi these demands for the farmers

Kanpur: मंत्री दिनेश प्रताप सिंह बोले- मंडी में एक रेस्टोरेंट होना चाहिए, किसानों के लिए रखी ये मांगें

Fri, 11 Jul 2025 02:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 11 Jul 2025 02:18 PM IST
सार

Kanpur News: मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने सुविधाओं को किसानों के लिए बेहद जरूरी बताया, जिससे उन्हें मंडी में बेहतर अनुभव मिल सके और उनकी उपज का सही मूल्य मिल सके।

विज्ञापन
Kanpur Minister Dinesh Pratap Singh said there should be a restaurant in Mandi these demands for the farmers
मंत्री दिनेश प्रताप सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे स्वतंत्र प्रभार कृषि निर्यात एवं विपणन मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किसानों की सुविधाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि मंडियों में किसानों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं होनी चाहिए।

विज्ञापन

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने विशेष जोर देते हुए कहा कि मंडी में एक रेस्टोरेंट होना चाहिए। कहा कि किसान अपनी उपज बेचने के लिए जब मंडी आते हैं, तो उन्हें खाने-पीने की उचित व्यवस्था मिलनी चाहिए। एक रेस्टोरेंट होने से उन्हें आराम मिलेगा और गुणवत्तापूर्ण भोजन भी मिल पाएगा।

विज्ञापन

किसानों को मिलेगी सम्मान और पहचान
आगे कहा कि किसानों के लिए 125 फीट का झंडा लगना चाहिए। यह सुझाव किसानों के सम्मान और पहचान से जुड़ा है। मंत्री ने कहा कि मंडी परिसर में 125 फीट ऊंचा झंडा लगाकर किसानों के गौरव को प्रदर्शित किया जाना चाहिए। वहीं, मंडी में एक कोल्ड रूम भी होना चाहिए।

Kanpur Minister Dinesh Pratap Singh said there should be a restaurant in Mandi these demands for the farmers
किसानों को किया सम्मानित - फोटो : amar ujala

कोल्ड रूम की सुविधा भी होना चाहिए
किसानों को अपनी उपज, खासकर जल्दी खराब होने वाली सब्जियों और फलों को सुरक्षित रखने के लिए कोल्ड रूम की सुविधा मिलनी चाहिए। इससे वे अपनी फसल को तुरंत बेचने के दबाव से बचेंगे और बेहतर दाम मिलने तक उसे सुरक्षित रख पाएंगे।

विज्ञापन

किसानों को मंडी में बेहतर अनुभव मिले
दिनेश प्रताप सिंह ने इन सुविधाओं को किसानों के लिए बेहद जरूरी बताया, जिससे उन्हें मंडी में बेहतर अनुभव मिल सके और उनकी उपज का सही मूल्य मिल सके। ये सुझाव किसानों के कल्याण और कृषि विपणन व्यवस्था में सुधार की दिशा में एक सकारात्मक पहल माने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed