फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Metro: huge drop in number of passengers, passengers insist on reducing time of getting train

कानपुर मेट्रो: यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट, यात्रियों ने ट्रेन मिलने का समय घटाने पर दिया जोर

Sat, 29 Jan 2022 04:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 29 Jan 2022 04:33 PM IST
सार

शहर में शुरुआती क्रेज के बाद अब मेट्रो के यात्री घटते जा रहे हैं। न्यू ईयर पर दो दिन रिकॉर्ड 50-50 हजार लोगों ने सफर किया। वहीं, शुक्रवार को करीब नौ हजार लोगों ने मेट्रो ट्रेन में सफर किया। मेट्रो सिटी के यात्रियों ने चार-पांच मिनट में ट्रेन मिलने की अपील की। जिससे यात्रियों के समय और धन की बचत हो सके।

विज्ञापन
Kanpur Metro: huge drop in number of passengers, passengers insist on reducing time of getting train
कानपुर मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में शुरुआती क्रेज के बाद अब मेट्रो के यात्री घटते जा रहे हैं। एक महीने में 3.90 लाख यात्रियों ने मेट्रो में सफर किया। शुक्रवार को मेट्रो सिटी के यात्रियों ने इसे दिल्ली, जयपुर से बेहतर बताया, पर 12 मिनट के बजाय चार-पांच मिनट में ही ट्रेन मिलने पर जोर दिया।
विज्ञापन

 

कहा कि यदि उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) से गो-स्मार्ट कार्ड और ऑनलाइन टिकट बुकिंग व्यवस्था शुरू कर दें तो और भी बेहतर होगा। इससे यात्रियों के समय और धन की बचत होगी।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 दिसंबर को इसका लोकार्पण किया था। यूपीएमआरसी ने 29 दिसंबर से आईआईटी मेट्रो स्टेशन से मोतीझील मेट्रो स्टेशन तक यात्रियों के लिए खोल दिया था। शुरुआत में ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ रही। न्यू ईयर पर दो दिन रिकॉर्ड 50-50 हजार लोगों ने सफर किया। वहीं, शुक्रवार को करीब नौ हजार लोगों ने मेट्रो ट्रेन में सफर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मेट्रो प्रशासन के अनुसार, रविवार और त्यौहार के दिन सर्वाधिक भीड़ रहती है। अन्य दिनों में छात्रों, कामकाज से आने-जाने वालों की संख्या ज्यादा नजर आती है। यूपीएमआरसी के डीजीएम (पीआर) पंचानन मिश्रा ने बताया कि ठंड की वजह से यात्री घटे हैं। मौसम में सुधार होते ही यात्रियों की संख्या बढ़ेगी।

 

रोज लगभग नौ हजार यात्री सफर कर रहे हैं। फिलहाल यात्रियों की संख्या कम होने से तीन मेट्रो ट्रेनें ही चलाई जा रही हैं। यात्री बढ़ने पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाने के साथ ही समय भी 9 मिनट कर दिया जाएगा। 

फरवरी के दूसरे हफ्ते में लांच होगा मेट्रो एप
डीजीएम (पीआर) ने बताया कि मेट्रो का मोबाइल एप लगभग तैयार हो गया है। इसे फरवरी के दूसरे हफ्ते में लांच किया जाएगा। इस एप को डाउनलोड कर ऑनलाइन टिकट लिया जा सकता है। फोन-पे, पेटीएम आदि ऑनलाइन माध्यमों से टिकट का शुल्क जमा करते ही मोबाइल पर टिकट का क्यूआर कोड आ जाएगा। 

गो-स्मार्ट कार्ड से किराये में 10 प्रतिशत की छूट
यूपीएमआरसी मार्च में गो-स्मार्ट कार्ड लांच करेगा। लखनऊ की तरह इस कार्ड से यात्रा करने पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। कार्ड ऑनलाइन भी रीचार्ज किया जा सकेगा। लखनऊ में एचडीएफसी ने गो-स्मार्ट कार्ड तैयार किया है, जबकि यहां यह जिम्मा स्टेट बैंक को दिया गया है। 

यात्रियों में सेल्फी का क्रेज
मेट्रो के यात्रियों में सेल्फी का क्रेज है। मेट्रो स्टेशनों से लेकर ट्रेनों तक में छात्र, युवक-युवतियां सेल्फी लेते नजर आते हैं। मोतीझील मेट्रो स्टेशन में सेल्फी प्रतियोगिता के विजेताओं की फोटो भी डिस्प्ले बोर्ड में दर्शायी गई हैं।

 

ऐसे यात्रियों में शामिल आवास विकास कालोनी निवासी सृष्टि कटियार और उसकी बहन आकर्षी कटियार ने कहा कि यह मेरे शहर की मेट्रो है। वे इसे विभिन्न एंगल से अपने मोबाइल में सेल्फी के रूप में कैद करना चाहती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed