फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Metro: Book metro tickets from the app sitting at home

Kanpur Metro: आज से घर बैठे एप से बुक करें मेट्रो के टिकट, ये रही पूरी जानकारी

Tue, 12 Jul 2022 11:13 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 12 Jul 2022 11:13 AM IST
सार

मेट्रो ट्रेन से यात्रा करने के लिए टिकट बुक कराते ही मोबाइल में क्यूआर कोड आ जाएगा। मेट्रो स्टेशन के गेट के स्कैनर के आगे यह क्यूआर कोड दिखाते ही गेट दरवाजा खुल जाएगा। वापसी में भी इसी तरह काम करेगा।

विज्ञापन
Kanpur Metro: Book metro tickets from the app sitting at home
कानपुर मेट्रो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यदि आप मेट्रो ट्रेन से यात्रा करते हैं तो लाइन में लगने की झंझट से बच सकते हैं। मंगलवार से आप अपने मोबाइल पर ‘कानपुर मेट्रो’ नाम का एप डाउनलोड कर सकेंगे। इसकी मदद से घर बैठे अधिकतम पांच टिकट बुक करा सकेंगे।

विज्ञापन


टिकट बुक कराते ही मोबाइल में क्यूआर कोड आ जाएगा। मेट्रो स्टेशन के गेट के स्कैनर के आगे यह क्यूआर कोड दिखाते ही गेट दरवाजा खुल जाएगा। वापसी में भी इसी तरह काम करेगा। यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार मोतीझील मेट्रो स्टेशन पर इस एप को लांच करेंगे।
विज्ञापन


गो-स्मार्ट कार्ड की लांचिंग 31 को
यूपीएमआरसी ने लखनऊ की तरह यहां भी मेट्रो का गो-स्मार्ट कार्ड तैयार किया है। इसका ट्रायल अंतिम चरण में है। मेट्रो रेल के डीजीएम (पीआर) पंचानन मिश्रा ने बताया कि यह एप 31 जुलाई को लांच किया जाएगा। गो-स्मार्ट कार्ड से यात्रा करने पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed