फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur MD Dr Rajshekhar inspected public water tanks villagers said water has not come in the tap till date

Kanpur: एमडी डॉ. राजशेखर ने किया सार्वजनिक जल टंकियों का निरीक्षण, ग्रामीण बोले- नल में आज तक नहीं आया पानी

Sat, 28 Jun 2025 12:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 28 Jun 2025 12:53 PM IST
सार

Kanpur News: जल शक्ति मिशन के एमडी डॉ. राजशेखर ने नरवल के नारायणपुर और प्रतापपुर गांव में पानी की टंकियों का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Kanpur MD Dr Rajshekhar inspected public water tanks villagers said water has not come in the tap till date
प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर ने सार्वजनिक जल टंकियों का निरीक्षण किया - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में जल शक्ति मिशन के प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर ने शुक्रवार को सरसौल ब्लॉक के नारायणपुर तथा प्रतापपुर गांव में स्थित सार्वजनिक जल टंकियों का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना और रखरखाव की स्थिति का मूल्यांकन करना बताया।

विज्ञापन

लोगों ने जगह-जगह पाइप लीकेज होने की शिकायत की। कई गांवों अभी तक पानी की टंकी न बनने की बात कही। उन्होंने जलजीवन मिशन के अधिकारियों पर नाराजगी जताई और लीकेज सही करने के निर्देश दिए। वहीं, प्रियांशी जो मूक बधिर है, ने इशारे में बताया कि पानी रोजाना आता है।

विज्ञापन

Kanpur MD Dr Rajshekhar inspected public water tanks villagers said water has not come in the tap till date
प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर - फोटो : amar ujala

टोटी में आज तक कभी पानी आया ही नहीं
प्रबंध निदेशक ने सबसे पहले नारायणपुर गांव की टंकी का निरीक्षण किया गया। यहां सब दुरुस्त मिला। इसके बाद बगल के प्रतापपुर गांव पहुंचे तो खामियां ही खामियां मिलीं। प्यारेलाल यादव ने बताया कि टोटी में आज तक कभी पानी आया ही नहीं है।

Kanpur MD Dr Rajshekhar inspected public water tanks villagers said water has not come in the tap till date
ग्रामीणों से जानकारी करते डॉ. राजशेखर - फोटो : amar ujala

पानी की समस्याओं को भी सुना
शिवमंगल सविता ने बताया कि ज्वाइंट के लीकेज की वजह से आज तक पानी नहीं मिला। प्रबंध निदेशक ने दो दिन में सभी लीकेज ठीक करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने आम नागरिकों से भी पानी की समस्याओं को लेकर बातचीत की।

विज्ञापन

Kanpur MD Dr Rajshekhar inspected public water tanks villagers said water has not come in the tap till date
जानकारी देते ग्रामीण - फोटो : amar ujala

स्वच्छ और सुरक्षित पानी उपलब्ध कराना प्राथमिकता
डॉ. राजशेखर ने निरीक्षण के दौरान स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समय-समय पर टंकियों की सफाई करवाएं और जल गुणवत्ता की नियमित जांच सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को स्वच्छ और सुरक्षित पानी उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता हैऔर इसके लिए निगरानी व जवाबदेही बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed