{"_id":"62025e952f1d7f02df38c47c","slug":"kanpur-mbbs-examinations-from-11th-february-university-released-exam-schedule","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: एमबीबीएस की परीक्षाएं 11 से, विवि ने जारी किया शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: एमबीबीएस की परीक्षाएं 11 से, विवि ने जारी किया शेड्यूल
Tue, 08 Feb 2022 06:02 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 08 Feb 2022 06:02 PM IST
सार
कानपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस प्रथम और द्वितीय वर्ष की मुख्य परीक्षाएं 11 फरवरी से होंगी। इसके लिए विवि ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। एमएस व एमडी के पाठ्यक्रमों की परीक्षा के चैलेंज मूल्यांकन का परीक्षाफल भी रविवार को घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय से संबद्ध मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस प्रथम और द्वितीय वर्ष की मुख्य परीक्षाएं 11 फरवरी से होंगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि एमबीबीएस वर्ष 2020 बैच के प्रथम प्रोफेशनल की मुख्य व सप्लीमेंट्री परीक्षाएं सुबह नौ बजे से 12 बजे के बीच होंगी।
विज्ञापन
चैलेंज मूल्यांकन का परिणाम जारी
एमएस व एमडी (आयुर्वेद) के पाठ्यक्रमों की परीक्षा के चैलेंज मूल्यांकन का परीक्षाफल रविवार को घोषित कर दिया। एमबीबीएस के 48 विद्यार्थियों में से पांच का परिणाम बदला है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि रिजल्ट विवि की वेबसाइट csjmu.ac.in पर है। छात्र विवि से संशोधित अंकतालिका ले सकते हैं।
विज्ञापन
11 व 12 फरवरी को एनाटॉमी का प्रथम व द्वितीय पेपर, 16 व 17 को फिजियोलॉजी का प्रथम व द्वितीय पेपर और 18 व 19 को बॉयो केमिस्ट्री का प्रथम व द्वितीय पेपर होगा। वर्ष 2019 के बैच के द्वितीय प्रोफेशनल की मुख्य व पूरक परीक्षा दोपहर दो से पांच बजे तक होगी।
विज्ञापन
11 व 12 फरवरी को पैथोलॉजी का प्रथम व द्वितीय पेपर, 16 व 17 को फार्माकोलॉजी का पहला व दूसरा पेपर, 18 व 19 को माइक्रो बॉयोलॉजी का पहला व दूसरा पेपर और 21 फरवरी को फोरेंसिक मेडिसिन का पेपर होगा।
विज्ञापन
चैलेंज मूल्यांकन का परिणाम जारी
एमएस व एमडी (आयुर्वेद) के पाठ्यक्रमों की परीक्षा के चैलेंज मूल्यांकन का परीक्षाफल रविवार को घोषित कर दिया। एमबीबीएस के 48 विद्यार्थियों में से पांच का परिणाम बदला है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि रिजल्ट विवि की वेबसाइट csjmu.ac.in पर है। छात्र विवि से संशोधित अंकतालिका ले सकते हैं।