कानपुर: एमबीबीएस की परीक्षाएं 11 से, विवि ने जारी किया शेड्यूल
कानपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस प्रथम और द्वितीय वर्ष की मुख्य परीक्षाएं 11 फरवरी से होंगी। इसके लिए विवि ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। एमएस व एमडी के पाठ्यक्रमों की परीक्षा के चैलेंज मूल्यांकन का परीक्षाफल भी रविवार को घोषित कर दिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
11 व 12 फरवरी को एनाटॉमी का प्रथम व द्वितीय पेपर, 16 व 17 को फिजियोलॉजी का प्रथम व द्वितीय पेपर और 18 व 19 को बॉयो केमिस्ट्री का प्रथम व द्वितीय पेपर होगा। वर्ष 2019 के बैच के द्वितीय प्रोफेशनल की मुख्य व पूरक परीक्षा दोपहर दो से पांच बजे तक होगी।
11 व 12 फरवरी को पैथोलॉजी का प्रथम व द्वितीय पेपर, 16 व 17 को फार्माकोलॉजी का पहला व दूसरा पेपर, 18 व 19 को माइक्रो बॉयोलॉजी का पहला व दूसरा पेपर और 21 फरवरी को फोरेंसिक मेडिसिन का पेपर होगा।
चैलेंज मूल्यांकन का परिणाम जारी
एमएस व एमडी (आयुर्वेद) के पाठ्यक्रमों की परीक्षा के चैलेंज मूल्यांकन का परीक्षाफल रविवार को घोषित कर दिया। एमबीबीएस के 48 विद्यार्थियों में से पांच का परिणाम बदला है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि रिजल्ट विवि की वेबसाइट csjmu.ac.in पर है। छात्र विवि से संशोधित अंकतालिका ले सकते हैं।