फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Mayor Pramila Pandey is getting threat to repay bank loan

Kanpur: महापौर प्रमिला पांडेय को बैंक लोन चुकाने की मिल रही धमकी, 14 बार आई कॉल

Wed, 07 Dec 2022 10:02 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर
माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 07 Dec 2022 10:02 PM IST
सार

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि एक घंटे में जिन नंबरों से 14 बार फोन आया, वे सभी गुड़गांव के हैं।

विज्ञापन
Kanpur Mayor Pramila Pandey is getting threat to repay bank loan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बैंक लोन की वसूली के लिए बुधवार को पुन: धमकी भरा फोन आने पर महापौर प्रमिला पांडेय ने स्वरूप नगर के एसीपी मृगांक शेखर से शिकायत की है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि एक घंटे में जिन नंबरों से 14 बार फोन आया, वे सभी गुड़गांव के हैं।

विज्ञापन


महापौर प्रमिला पांडेय ने बताया कि पांच दिन पहले उनके पास फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह बैंक से बोल रहा है। आपने लोन लिया है। इसे जमा नहीं किया है। उन्होंने लोन लेने से इनकार किया तो बताया कि पार्षद ने लोन लिया है, उसे जमा कराएं। बुधवार को पुन: फोन आया। उधर, चर्चा है कि 14 बार फोन आया। कई नंबर ब्लॉक किए गए तो दूसरे नंबरों से फोन आया। 
विज्ञापन


महापौर ने दोपहर में स्वरूप नगर के एसीपी को अपने कार्यालय बुलाकर शिकायत की। उधर, एसीपी ने बताया कि महापौर की शिकायत पर जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला कि ये सभी मोबाइल नंबर गुड़गांव के हैं। दरअसल, कुछ साफ्टवेयर ऐसे होते हैं, जिनसे कई नंबर लिंक रहते हैं। नंबर ब्लॉक करने से दूसरे नंबर से उसी सॉफ्टवेयर के माध्यम से कॉल की जा सकती है। महापौर की तरफ से अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed