फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Maulana accused of Misdeed with innocent girl arrested

Kanpur: मासूम संग दुष्कर्म का आरोपी मौलाना गिरफ्तार, कई बच्चियों के साथ हैवानियत के प्रयास की बात कबूली

Mon, 12 Aug 2024 02:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 12 Aug 2024 02:01 PM IST
सार

Kanpur News: सात साल की मासूम से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरपी ने कई बच्चियों से दुष्कर्म के प्रयास और छेड़छाड़ की बात कबूली है।

विज्ञापन
Kanpur: Maulana accused of Misdeed with innocent girl arrested
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में ग्वालटोली के मकबरा में शुक्रवार रात सात साल की मासूम से दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोपी मौलाना मुख्तार उर्फ मुख्तार चच्चा को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने सोमवार को आरोपी की गिरफ्तारी का खुलासा कर दिया है। डीसीपी सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


इससे पहले उसने कई बच्चियों से दुष्कर्म के प्रयास और छेड़छाड़ की बात कबूली है। दोपहर के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया। ग्वालटोली थानाक्षेत्र निवासी मौलाना मुख्तार उर्फ मौलाना चच्चा शुक्रवार को पड़ोस में रहने वाली सात साल की बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर अपने साथ ले गया था। आरोपी ने अपने घर पर ही बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी दौरान इलाके के एक युवक ने मौलाना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

भीड़ ने घर पर हमला बोलकर मौलाना को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन मौलाना की बेटियां निकल आई और भीड़ को बाहर धकेल कर दरवाजा बंद कर लिया। इसी मौके का फायदा उठा मौलाना मौके से भाग गया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। इलाकाई लोगों का कहना है कि आरोपी ने पहले भी कई नाबालिग लड़कियों के संग गंदी बात करने की कोशिश की, लेकिन बदनामी के डर से किसी ने पुलिस में शिकायत नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed