फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Manish Gupta Murder Case News: Even after six days not a single accused could be arrested

मनीष हत्याकांड: मीनाक्षी बोली- मेरे पति के कातिल आजाद हैं, मुझे और मेरे परिवार को जान का खतरा, उठाए ये सवाल

Sun, 03 Oct 2021 08:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 03 Oct 2021 08:54 PM IST
सार

मीनाक्षी ने कहा कि पता चला है कि इंस्पेक्टर जगत नारायण सिंह पर कई गंभीर आरोप लग चुके हैं। जिसमें कस्टोडियल डेथ व लेनदेन के आरोप शामिल हैं। मीनाक्षी का कहना है कि सभी को जानकारी है कि जगत नारायण अपराधी और भ्रष्ट है। तब भी उसको क्यों बचाया जा रहा है।

विज्ञापन
Kanpur Manish Gupta Murder Case News: Even after six days not a single accused could be arrested
मनीष गुप्ता की पत्नी मीनाक्षी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मनीष गुप्ता हत्याकांड में पुलिस छह दिन बाद भी एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इस पर उनकी पत्नी मीनाक्षी ने रविवार को पुलिस के रवैये पर सवाल उठाए। कहा कि मेरे पति के कातिल आजाद घूम रहे हैं। मीडिया में बयानबाजी कर रहे हैं लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


हत्यारोपियों से मीनाक्षी ने खुद की और अपने परिवार को जान का खतरा बताया है। बर्रा निवासी मनीष गुप्ता 27 सितंबर की रात गोरखपुर के होटल कृष्णा पैलेस में ठहरे थे। देर रात पुलिसकर्मियों ने दबिश देकर चेकिंग और उसी दौरान मनीष की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


मीनाक्षी ने इंस्पेक्टर जगत नारायण, दरोगा अक्षय मिश्रा समेत छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। केस की जांच एसआईटी कर रही है लेकिन एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीनाक्षी का कहना है कि जब मनीष की किसी भी तरह की पुलिस से दुश्मनी नहीं थी तब उनको मार दिया गया। अब मैंने उन पुलिस वालों के खिलाफ केस दर्ज करवाकर दुश्मनी ले ली है। तो ऐसी स्थिति में ये पुलिस वाले हमारी जान को खतरा बन गए हैं।

 

मीनाक्षी ने कहा कि जब आम शख्स पर हत्या का मुकदमा दर्ज होता है तो पुलिस उसको तत्काल जेल भेज देती है। फिर जांच के दौरान साक्ष्य आदि जुटाती है। जबकि इस मामले में तो दो प्रत्यक्षदर्शी, सीसीटीवी फुटेज, होटल प्रशासन की गवाही आदि सुबूत मौजूद हैं। मगर कार्रवाई नहीं की जा रही है। 

अपराधी है इंस्पेक्टर, क्यों बचाया जा रहा
मीनाक्षी ने कहा कि पता चला है कि इंस्पेक्टर जगत नारायण सिंह पर कई गंभीर आरोप लग चुके हैं। जिसमें कस्टोडियल डेथ व लेनदेन के आरोप शामिल हैं। मीनाक्षी का कहना है कि सभी को जानकारी है कि जगत नारायण अपराधी और भ्रष्ट है। तब भी उसको क्यों बचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed