{"_id":"6a494c041e56b2af490fa3f3","slug":"kanpur-man-beats-female-friend-in-moving-car-after-she-refuses-to-marry-him-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: शादी से इन्कार पर युवक ने चलती कार में महिला मित्र को पीटा, ईंट से लहूलुहान किया चेहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: शादी से इन्कार पर युवक ने चलती कार में महिला मित्र को पीटा, ईंट से लहूलुहान किया चेहरा
Sat, 04 Jul 2026 11:45 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिठूर थाना क्षेत्र में शादी से इन्कार करने पर युवक ने चलती कार में महिला को पीट दिया। उसका चेहरा ईंट से लहूलुहान कर दिया। महिला किसी तरह कार रुकवाकर युवक के चंगुल से छूटी। इसके बाद राहगीरों ने उसे बचाया। पुलिस का कहना है कि आरोपी की कार खड़ी कराकर उससे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि मॉडल डेयरी के सामने रेलवे ट्रैक की सर्विस लेन पर स्वरूपनगर निवासी कार सवार ने गाड़ी में बैठी महिला के साथ मारपीट की। महिला का आरोप है कि युवक उससे जबरन शादी करना चाहता है। जब वह कार से निकलकर भाग रही थी तब भी युवक ने उसे गिराकर दोबारा पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज ने बताया कि स्वरूपनगर राज टावर के पास रहने वाले देवाशीष निगम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।