{"_id":"62c92604303007264b0635f2","slug":"kanpur-mahakal-and-chhapra-ltt-will-now-stop-in-govindpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: महाकाल और छपरा-एलटीटी का ठहराव अब गोविंदपुरी में होगा, ये रही पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: महाकाल और छपरा-एलटीटी का ठहराव अब गोविंदपुरी में होगा, ये रही पूरी जानकारी
Sat, 09 Jul 2022 12:24 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:24 PM IST
सार
रेलवे ने दो ट्रेनों का ठहराव कानपुर सेंट्रल की जगह गोविंदपुरी पर करने का निर्णय लिया है। रेलवे के मुताबिक अब छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनल और वाराणसी-इंदौर महाकाल एक्सप्रेस का ठहराव कानपुर सेंट्रल की जगह गोविंदपुरी स्टेशन पर होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे ने कानपुर सेंट्रल से होकर गुजरने वाली दो जोड़ी ट्रेनों का ठहराव सेंट्रल पर खत्म कर गोविंदपुरी स्टेशन पर देने का फैसला लिया है। काशी-इंदौर के बीच चलने वाली महाकाल एक्सप्रेस 30 अक्तूबर से और छपरा-एलटीटी एक्सप्रेस एक नवंबर से गोविंदपुरी स्टेशन पर रुकने लगेगी।
विज्ञापन
ट्रेन नंबर 15101 छपरा-एलटीटी एक्सप्रेस गोविंदपुरी में बुधवार के 8:05 बजे आएगी और पांच मिनट बाद रवाना होगी। वापसी में ट्रेन नंबर 15102 एलटीटी-छपरा एक्सप्रेस शुक्रवार को गोविंदपुरी पर दोपहर 2:55 बजे आकर पांच मिनट बाद छपरा के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
वहीं, ट्रेन नंबर 20415 वाराणसी-इंदौर महाकाल एक्सप्रेस रविवार को रात 8:40 बजे आएगी और 8:45 बजे जाएगी। वापसी में ट्रेन नंबर 20416 इंदौर-वाराणसी महाकाल एक्सप्रेस गोविंदपुरी में सोमवार को रात 10:25 बजे आकर 10:30 बजे रवाना होगी। यह जानकारी एनसीआर के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने दी।
विज्ञापन