फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur, madarsa, corona

पांच मदरसों के 362 छात्रों की स्क्रीनिंग, 37 का तापमान अधिक

Fri, 17 Apr 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
kanpur, madarsa, corona
शहर में पूर्वी क्षेत्र के पांच मदरसों के 362 छात्रों की पुलिस ने मेडिकल टीम से स्क्रीनिंग कराई। इनमें से 37 छात्रों का तापमान अधिक मिला। ऐसे में इनका सैंपल कोरोना जांच के लिए लिया गया है। शनिवार को जांच रिपोर्ट आएगी। पुलिस अफसरों ने छात्रों से कहा है कि यदि किसी की तबीयत खराब लगे तो वह तुरंत जानकारी दें। छात्रों को मदरसों में ही रखा गया है, बाहर निकलने की इजाजत नहीं है।
विज्ञापन

मछरिया स्थित मदरसा के नौ छात्रों के कोरोना संक्रमित होने के बाद से अफसर सचेत हो गए हैं। पुलिस ने मदरसे खंगालने शुरू कर दिये। एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि जाजमऊ के अशरफाबाद, वाजिदपुर और एक अन्य मदरसे के 142 छात्रों, पटकापुर मदरसे के 120 और कुलीबाजार के मदरसे के 100 छात्रों की स्क्रीनिंग शुक्रवार को मेडिकल टीमों ने की। इसमें जाजमऊ के मदरसों के 31 और पटकापुर के छह छात्रों का तापमान अधिक मिला। इस कारण तत्काल उनकी जांच के लिए सैंपल लेकर भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि फिलहाल अन्य किसी छात्र को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं है। मगर सभी की जांचें कराई जाएंगी। जिससे किसी भी तरह का खतरा न रहे। एसपी ने बताया कि मदरसा से जुड़े लोगों और वहां आने-जाने वालों का भी पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed