{"_id":"67fab0a7671df33ba90323e9","slug":"kanpur-local-body-director-inspected-the-roads-gave-instructions-to-the-officials-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: स्थानीय निकाय निदेशक ने किया सड़कों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: स्थानीय निकाय निदेशक ने किया सड़कों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
Sat, 12 Apr 2025 11:57 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 12 Apr 2025 11:57 PM IST
सार
स्थानीय निकाय निदेशक अनुज कुमार झा ने सड़कों का निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सीएम ग्रिड मार्गों में बिछ रही सीवर लाइन की जांच जलकल विभाग से कराएं।
विज्ञापन
स्थानीय निकाय निदेशक ने कूड़ा निस्तारण प्लांट का निरीक्षण किया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीएम ग्रिड योजना के तहत निर्माणाधीन सड़कों में बिछ रही सीवर लाइन के लेवल की जांच जलकल विभाग से कराएं। कूड़ा निस्तारण प्लांट में बन रही जैविक खाद को उपजाऊ खाद के नाम से बेचा जाए। यह निर्देश शनिवार को स्थानीय निकाय निदेशक व सचिव अनुज कुमार झा ने निरीक्षण के दौरान दिए। नगर निगम मुख्यालय में स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा बैठक में सफाई व्यवस्था और बेहतर बनाने के लिए कहा।
स्थानीय निकाय निदेशक दोपहर में पनकी के ग्राम भऊसिंह स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट पहुंचे। प्लांट में डंप 12.74 घन मीटर लिगेसी वेस्ट (वर्षों पुराना कूड़ा) जल्द निस्तारित कराने के लिए कहा। साथ ही प्लांट में कार्यरत मजदूरों को फुलबॉडी सुरक्षा किट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही गीला कूड़ा निस्तारण केंद्र में बन रही जैविक खाद को उपजाऊ खाद के नाम से पैकिंग कर बेचने के लिए कहा। सीएंडडी केंद्र में बन रही इंटरलाॅकिंग टाइल्स की मजबूती की जांच के लिए कम्प्रेसिव स्ट्रेंथ टेस्टिंग मशीन लगाने के निर्देश दिए। सीएम ग्रिड योजना के तहत बन रही कल्याणपुर बगिया-केसा रोड में एक साथ पांच स्थानों पर कार्य कराने के निर्देश दिए। साथ ही सीवर लाइन के लेवल की जांच जलकल विभाग के अभियंताओं से कराने के लिए कहा। यहां नगर आयुक्त सुधीर कुमार, सहायक निदेशक (आरसीयूएस) अजीत मिश्रा, मुख्य अभियंता एसएफए जैदी आदि रहे।