{"_id":"6444c0dcd93634f7c00d9797","slug":"kanpur-list-of-30-vehicles-running-in-the-city-with-fake-number-plates-released-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर शहर में दौड़ रहे 30 वाहनों की सूची जारी, यातायात पुलिस ने शुरू की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर शहर में दौड़ रहे 30 वाहनों की सूची जारी, यातायात पुलिस ने शुरू की तलाश
Sun, 23 Apr 2023 11:05 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 23 Apr 2023 11:05 AM IST
सार
डीसीपी यातायात ने बताया कि हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट यानी एचएसआरपी इसलिए जरूरी है ताकि यह नंबर प्लेट लगने के बाद किसी दूसरे वाहन के लिए उसी नंबर की प्लेट न बन सके।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर में 30 दोपहिया वाहन ऐसे दौड़ रहे हैं जोकि दूसरे वाहनों की नंबर प्लेट लगाए हुए हैं। ऐसे वाहनों की धरपकड़ के लिए यातायात पुलिस ने मुहिम छेड़ है। साथ ही इन संदिग्ध वाहनों की पूरी सूची भी जारी की है। ट्रैफिक पुलिस ने शहर में एचएसआरपी लागू कराने के लिए जैसे ही अभियान शुरू किया वैसे ही फर्जी वाहन सामने आने लगे। अब तक की जांच में करीब 30 वाहन ऐसे निकले हैं, जो अन्य वाहनों की नंबर प्लेट लगाकर दौड़ रहे हैं। चालान असली वाहन मालिकों के पास पहुंच रहे हैं। इन सभी फर्जी वाहनों से आपराधिक वारदातें होने की भी संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
इसलिए जरूरी है एचएसआरपी
डीसीपी यातायात ने बताया कि हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट यानी एचएसआरपी इसलिए जरूरी है ताकि यह नंबर प्लेट लगने के बाद किसी दूसरे वाहन के लिए उसी नंबर की प्लेट न बन सके। ट्रैफिक पुलिस ने शहर वासियों को ऐसी किसी भी असुविधा से बचाने के लिए एचएसआरपी लागू कराने के लिए अभियान छेड़ रखा है। इसके तहत सभी प्रकार के वाहनों को 31 मई तक अपने वाहनों में एचएसआरपी लगवाने के लिए समय दिया गया है।
विज्ञापन