{"_id":"61f4cff9baf8a11a2535930a","slug":"kanpur-leaving-bsp-congress-and-joined-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: कई कार्यकर्ताओं ने बसपा-कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: कई कार्यकर्ताओं ने बसपा-कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा
Sat, 29 Jan 2022 12:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:58 PM IST
सार
बसपा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। गोविंदनगर क्षेत्र में कांग्रेस के जिला चेयरमैन पंकज तिवारी, जिला अध्यक्ष सोशल मीडिया संजय श्रीवास्तव, सपा विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज कठेरिया और उनके समर्थकों ने पार्टी की सदस्यता ली।
विज्ञापन
बीजेपी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीसामऊ क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में बसपा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इनमें पार्षद रीता पासवान के अलावा बसपा से आए राजकुमार प्रजापति, सुनील सविता आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन
इसी तरह गोविंदनगर क्षेत्र में कांग्रेस के जिला चेयरमैन पंकज तिवारी, जिला अध्यक्ष सोशल मीडिया संजय श्रीवास्तव, सपा विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज कठेरिया और उनके समर्थकों को विधायक सुरेंद्र मैथानी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुनील बजाज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन