फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Lawyers burnt the effigy of terrorism paid tribute to the dead also raised slogans

Kanpur: वकीलों ने आतंकवाद का पुतला फूंका…मृतकों को दी श्रद्धांजलि, पाकिस्तान होश में आओ जैसे नारे भी लगाए

Wed, 23 Apr 2025 04:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 23 Apr 2025 04:02 PM IST
सार

Kanpur News: पहलगाम आंतकी हमले को लेकर संपूर्ण देश में जबरदस्त आक्रोश है। वहीं, कानपुर में भी वकीलों ने आतंकवाद का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। साथ ही, मोमबत्ती जलाकर दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
Kanpur Lawyers burnt the effigy of terrorism paid tribute to the dead also raised slogans
मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि सभा करते अधिवक्ता - फोटो : amar ujala

विस्तार

जम्मू कश्मीर में आतंकियों द्वारा निर्दोष पर्यटकों को कायरतापूर्ण ढंग से गोली चलाकर हत्या कर देने से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने शताब्दी गेट पर आतंकवाद का पुतला फूंका। वहीं, बार एसोसिएशन हॉल में बार व लॉयर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में एक श्रद्धांजलि सभा की गई।

विज्ञापन

पुतला फूंकने वाले अधिवक्ताओं ने आतंकवाद मुर्दाबाद, पाकिस्तान होश में आओ जैसे नारे लगाए। वही श्रद्धांजलि सभा के दौरान मोमबत्ती जलाकर व दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्माओं की शांति की कामना की गई। मरने वालों के परिजनों को इस शोक को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।

विज्ञापन

शोक सहने की गई प्रार्थना
इस दौरान बार एसोसिएशन के महामंत्री अमित सिंह, लॉयर्स एसोसिएशन के महामंत्री अभिषेक तिवारी, रवींद्र शर्मा, अनूप शुक्ला, अनूप द्विवेदी, बीरेंद्र पासी, गौरांग द्विवेदी, सुशील कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed