फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   KANPUR: Lakhs stolen in a house in Bithoor

KANPUR: चचेरी बहन की शादी में गए आचार्य के घर लाखों की चोरी

Thu, 09 Jun 2022 02:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 09 Jun 2022 02:22 PM IST
सार

कानपुर के बिठूर में खाली घर में चोरों ने धावा बोलकर करीब चार लाख का माल पार कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।

विज्ञापन
KANPUR: Lakhs stolen in a house in Bithoor
टूटा पड़ा लॉकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लवकुश नगर निवासी आचार्य प्रशांत शुक्ला के घर चोरों ने धावा बोल घर नकदी और लाखों के जेवरात पार कर दिए। पीड़ित ने बिठूर थाने में चोरी की तहरीर दी है। प्रशांत शुक्ला ऑनलाइन पूजा पाठ और हवन करवाते हैं। प्रशांत ने बताया कि गुरुवार को उनकी चचेरी बहन की शादी है। इसलिए वह घर में ताला लगा बुधवार को पत्नी श्रद्धा, बेटे कृष्णा के साथ शादी समारोह में शामिल होने कानपुर देहात के विजयीपुर रूरा गए थे।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह प्रशांत के साथी आचार्य दिलीप ने उनके घर का दरवाजा खुला देख उन्हें जानकारी दी। इस पर वह आनन-फानन रूरा से वापस बिठूर लौटे तो देखा दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। चोर अलमारी के लाकर में रखे एक लाख रूपये, बेटे के गुल्लक के करीब पांच हजार रूपये, एक मंगलसूत्र, एक सोने की चेन, चार सोने की अंगूठी, चार सोने के टप्स, सोने की झुमकी और बाले चुरा ले गए। प्रशांत के अनुसार करीब चार लाख रूपये का माल चोरों ने पार कर दिया। मौके पर पहुंच बिठूर पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed