{"_id":"687bdb533373ed8e3500fbd1","slug":"kanpur-lakhs-stolen-from-je-s-house-police-busy-investigating-2025-07-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: बेटी का बर्थडे मनाने वाराणसी गए जेई के यहां लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: बेटी का बर्थडे मनाने वाराणसी गए जेई के यहां लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 19 Jul 2025 11:28 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 19 Jul 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
जेई के घर से चोरी
- फोटो : अमर उजाला
कल्याणपुर में चोरों ने दो घरों से लाखों रुपये का माल पार कर दिया। मकान मालिक के केस्को के जेई के घर से नकदी समेत लाखों रुपये के गहने चोरी हो गए। वह बेटी का जन्मदिन मनाने के लिए वाराणसी गए थे। शनिवार की शाम को घर आने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने घर की जांच की।
विज्ञापन
आवास विकास अंबेडकरपुर निवासी शिशिर श्रीवास्तव एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। यहां किराए पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले बुआ की तबियत बिगड़ी तो उन्हें देखने परिवार के साथ बाराबंकी गए थे। शनिवार शाम को लौटे तो घर का मेन गेट का ताला टूटा मिला।
विज्ञापन
बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि चोर जेवर समेत कीमती सामान ले गए हैं। उन्होंने बताया कि मकान की ग्राउंड फ्लोर पर केस्को जेई रविकांत रहते हैं। वो नवाबगंज में तैनात हैं। वो परिवार के साथ बेटी का बर्थडे मनाने बनारस गए हैं।
विज्ञापन
बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
उनके घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। दोनों घरों से चोर लाखों रुपए का माल ले गए हैं। कल्याणपुर थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल कराई जा रही है।