{"_id":"62c69813a1cfec577b2c39bb","slug":"kanpur-labour-died-in-jajmau-tannery","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: जाजमऊ टेनरी में मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर साथियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: जाजमऊ टेनरी में मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर साथियों ने किया हंगामा
Thu, 07 Jul 2022 01:53 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 07 Jul 2022 01:53 PM IST
सार
कानपुर के जाजमऊ में मजदूर की मौत से हड़कंप मच गया। साथियों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया।
विज्ञापन
मृतक के घर के बाहर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर के जाजमऊ में गुरुवार को भल्ला स्टेट स्थित सल्लन टेनरी के गेट के बाहर एक मजदूर भिखारी दास (45) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सूचना पर परिजनों और साथी मजदूरों ने 10 लाख रुपये की मांग को लेकर हंगामा किया। इस दौरान सूचना मिलते ही संचालक ताला लगाकर भाग निकला। बाद में समझौते के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
मृतक के साथी शिव कुमार के अनुसार उनके साथ भिखारी काम कर रहा था। भिखारी मजदूर बुलाने के लिए बाहर गया था। तभी सूचना आई कि मेन गेट के पास गिरने से उसकी मौत हो गई। वहीं मृतक के भतीजे चंद्रशेखर ने बताया कि वे मूल रूप से जिला वैशाली बिहार निवासी थे।
यहां वह मुन्ना का हाता वाजिदपुर जाजमऊ में अकेले रहते थे। उसकी पत्नी की 4 साल पहले मौत हो चुकी है। उसके 4 बच्चे बिहार में ही रहते हैं। जिसमें एक बेटा पंकज (18) दिव्यांग, एक बेटी आशा देवी का विवाह हो चुका है। इसके अलावा दो बेटी उषा (17) व अनिशा (15) हैं।