फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Laborer dies after falling from the third floor of the university building; protests erupt

Kanpur: विश्वविद्यालय में मजदूर की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत, हंगामा

Sun, 04 Jan 2026 08:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 04 Jan 2026 08:36 PM IST
सार

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव यूनिवर्सिटी गेट पर रखा। कार्यदायी संस्था ने 15 लाख की चेक देकर शांत कराया। अंतिम संस्कार और तेरहवीं का खर्च ठेकेदार देंगे।

विज्ञापन
Kanpur: Laborer dies after falling from the third floor of the university building; protests erupt
मजदूर की फाइल फोटो, हंगामा करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्वविद्यालय में काम कर रहे मजदूर की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने उसका शव यूनिवर्सिटी गेट पर रखकर जमकर हंगामा किया। परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया। करीब एक डेढ़ घंटे बाद कार्यदायी संस्था ने मुआवजे के रूप में 15 लाख की चेक देकर परिजनों को शांत कराया। वहीं, ठेकेदार ने शव का अंतिम संस्कार व तेरहवीं का खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली।

विज्ञापन



बिल्हौर थाना क्षेत्र वधन निवादा निवासी दरोगा पाल (50) ठेकेदार के साथ काम कर रहे थे। निर्माण उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण सहकारी संघ के ठेकेदार मयंक मिश्रा कर रहे हैं। मृतक के परिवार में पिता रामबली पत्नी सुनीता, बेटा विकास, आकाश व अंश हैं। बेटे विकास के मुताबिक पिता कल्याणपुर स्थित यूनिवर्सिटी में मजदूरी करने अपने गांव के पांच दोस्तों के साथ जाते थे। यूनिवर्सिटी में कई दिनों से बॉयज हॉस्टल का निर्माण चल रहा है। शनिवार को पिता रोज की तरह काम पर निकले थे।
विज्ञापन

 

Trending Videos

Kanpur: Laborer dies after falling from the third floor of the university building; protests erupt
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आरोप है की शाम को छुट्टी के बाद ठेकेदार मयंक ने उन्हें बिना सेफ्टी बेल्ट और हेलमेट के सरिया चढ़ाने के लिए तीसरी मंजिल पर भेज दिया। वह तीसरी मंजिल पर चढ़कर सरिया चढ़ाने लगा तभी उनका अचानक पैर फिसलने से वह नीचे गिर गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी कल्याणपुर राजेंद्र कांत शुक्ला ने बताया कि परिजन मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा कर रहे थे। कार्यदायी संस्था ने उन्हें 15 लाख रुपये का मुआवजा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed