खलासी लाइन हत्याकांड: बुजुर्ग के सिर की कई हडि्डयां टूटी मिलीं, कोमा में जाने से हुई थी मौत, तीन गिरफ्तार
Kanpur News: खलासी लाइन में लकवाग्रस्त बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी साहिल, उसकी मां और बहन को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर पर एक दर्जन से अधिक चोटों और कोमा से मौत की पुष्टि हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के खलासी लाइन में छेड़खानी के विरोध में लकवाग्रस्त पिता की पीट-पीटकर नृशंस हत्या के मामले में दूसरे दिन पोस्टमॉर्टम में डॉक्टरों को बुजुर्ग के सिर की कई हडि्डयां टूटी मिलीं। कोमा में जाने से मौत की पुष्टि हुई। वहीं सिर और चेहरे पर करीब एक दर्जन से अधिक चोटों के निशान मिले, जो हत्यारोपी साहिल की बर्बाता को बयां कर रहे हैं।
मामले में पुलिस ने सोमवार को मुख्य आरोपी साहिल उसकी मां राधा और बहन कोमल को गिरफ्तार कर लिया है। हंगामे की आशंका के मद्देनजर पोस्टमॉर्टम हाउस और घर के बाहर फोर्स तैनात रहा। ग्वालटोली के खलासी लाइन में किराए पर रहने वाले लकवाग्रस्त बुुजुर्ग (65) की हाईस्कूल में पढ़ने वाली बेटी को उसी मकान में रहने वाला दूसरा किराएदार साहिल बीते तीन वर्षों से छेड़खानी कर फोन नंबर मांगने का दबाव बना रहा था।
पत्नी और नाबालिग बेटी शिकायत करने पहुंचे
अक्सर छात्रा के स्कूल जाने पर वह रास्ते में परेशान करता था। छात्रों के परिजनों को जानकारी हुई, तो उन लोगों ने साहिल के घरवालों से उसकी हरकत की शिकायत कर दी। इस बात पर आक्रोशित साहिल ने शनिवार को बुजुर्ग से मारपीट कर अंजाम भुगतने की धमकी दे डाली। घटना को लेकर बुजुर्ग की पत्नी और नाबालिग बेटी चौकी और थाने शिकायत करने पहुंचे।
साहिल जबरन बात करने का दबाव बनाता था
पुलिस ने कार्रवाई की बजाय उन्हेें टरकाकर बाद में आने को कहा। रविवार दोपहर मां-बेटी फिर से थाने-चौकी शिकायत करने पहुंचे। इस बीच मौका पाकर साहिल ने बुुजुर्ग के सिर और चेहरे पर एक के बाद एक ताबड़तोड़ कढ़ाई और पंच से वारकर मौत के घाट उतार दिया। छात्रा ने पुलिस को बताया कि साहिल जबरन बात करने का दबाव बनाता था।
मां और बहन को गिरफ्तार कर जेल भेजा
शिकायत पर उसके परिवार वाले भी उसका साथ देते थे। कई बार , तो उसने तमंचा दिखाकर धमकाया कि बात करो नहीं, तो अंजाम बुरा होगा। ग्वालटोली इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि हत्यारोपी साहिल समेत उसकी मां और बहन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं फरार भाई करन की तलाश टीमें कर रही हैं।
चार प्रार्थना पत्र दिए लेकिन कोई सुनवाई नहीं
बुजुर्ग के भतीजे ने आरोप लगाया कि उनकी बहन को आरोपी साहिल ने 2023 में परेशान करना शुरू हुआ। उन्होंने प्रार्थना पत्र दिया तो आरोपी पर महज शांतिभंग की कार्रवाई की गई। इसके बाद 2024 में कमरे में घुसकर बहन का गला दबाकर मारने का प्रयास किया। आरोप है कि हर बार उसे क्षेत्र का एक दबंग जमानत कराकर छुड़ा लाता था। वह लोग अब तक चार प्रार्थना पत्र दे चुके लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।