फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur KDA JE assaulted and abused employee injured while trying to intervene accused of snatching mobile

Kanpur: केडीए के जेई से मारपीट कर गालीगलौज, बीचबचाव में कर्मचारी घायल…मोबाइल और रुपये छीनने का आरोप

Fri, 11 Jul 2025 01:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 11 Jul 2025 01:02 PM IST
सार

Kanpur News: मामले में एसीपी स्वरूप नगर आईपी सिंह ने बताया कि पीड़ित जेई की शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच की जा रही है। मारपीट कर गालीगलौज के साथ मोबाइल और रुपये छीनने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन
Kanpur KDA JE assaulted and abused employee injured while trying to intervene accused of snatching mobile
घायल राहुल - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में  केडीए के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने जेई के साथ गालीगलौज कर मारपीट की। घटना के दौरान बीच-बचाव करते समय जेई के घर में रहने वाला कर्मचारी लहूलुहान हो गया। पीड़ित ने मोबाइल और पांच हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया है। केडीए के जोन तीन और चार के जेई अर्पण सिंह ने रिपोर्ट में बताया कि अवैध निर्माण में हो रही वसूली को रोकने के लिए वीसी ने कई कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।

विज्ञापन

Kanpur KDA JE assaulted and abused employee injured while trying to intervene accused of snatching mobile
घर में तोड़फोड के बाद बिखरा सामान - फोटो : amar ujala

कुछ समय से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अरुण शुक्ला और बलजीत सिंह प्रवर्तन दल में रखने का दबाव डाल रहे थे। बुधवार रात अरुण, बलजीत, साथी प्रतीक यादव समेत अन्य लोगों के साथ बेनाझाबर स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में शराब पी रहे थे। देर रात आरोपी उनके आवास में आकर मुलाकात करने के लिए दरवाजा खटखटाने लगे। उनके आवास में रहने वाले कर्मचारी राहुल दिवाकर ने सुबह आने के लिए बोला तो वह दरवाजा पीटने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur KDA JE assaulted and abused employee injured while trying to intervene accused of snatching mobile
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कार - फोटो : amar ujala

सिर पर बेल्ट मारकर कर दिया लहूलुहान
दरवाजा खोलने पर जबरदस्ती अंदर घुस गए। विरोध करने पर आरोपी अभद्रता करते हुए शराब के लिए रुपये मांगने लगे। उन्होंने पांच सौ रुपये देने के लिए पर्स उठाया लेकिन आरोपी पांच हजार रुपये व मोबाइल छीन कर भाग निकले। विरोध जताते हुए वीडियो बनाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। राहुल ने बीच-बचाव किया तो आरोपियों ने सिर पर बेल्ट मारकर लहूलुहान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed