{"_id":"6ac3ceac0e1c801c0304263e","slug":"kanpur-jewelry-and-cash-worth-lakhs-stolen-from-a-house-in-vijaynagar-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: विजयनगर में घर से लाखों के गहने और नकदी चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध चोर कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: विजयनगर में घर से लाखों के गहने और नकदी चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध चोर कैद
Mon, 05 Oct 2026 09:52 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 05 Oct 2026 09:52 PM IST
विज्ञापन
काकादेव थाना
- फोटो : amar ujala
काकादेव थाना क्षेत्र के विजयनगर में सोमवार देर रात चोर एक मकान से लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी कर ले गया। पीड़ित तुषार अग्रवाल ने रात करीब 12:15 से 2:30 बजे के बीच चोरी की वारदात होने का दावा किया है। पीड़ित के अनुसार चोर सोने के दो कड़े, तीन सोने की चेन, दो मंगलसूत्र, एक सोने की नथ, नथ की एक लड़ी, दो सोने की अंगूठियां, आठ अन्य अंगूठियां और चार कान के आभूषण चोरी कर ले गया।
विज्ञापन
इसके अलावा चांदी के 28 सिक्के, 10 जोड़ी चांदी की पायल, एक चांदी का लोटा और चांदी के अन्य सामान भी चोरी हुए हैं। चोर घर से एक लाख रुपये की नकदी भी ले गया। पीड़ित के मुताबिक चोरी करने वाला व्यक्ति घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। तुषार अग्रवाल ने काकादेव पुलिस से मामले में कार्रवाई करते हुए चोर की पहचान कर चोरी गया माल बरामद करने की मांग की है। काकादेव इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन