{"_id":"626ac5b5b7bd60039c06b56e","slug":"kanpur-jewellery-worth-rs-15-lakh-missing-from-pnb-locker","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: अब पीएनबी के लॉकर से 15 लाख रुपये के जेवर गायब, पुलिस ने मौके पर की पड़ताल, पीड़ित ने दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: अब पीएनबी के लॉकर से 15 लाख रुपये के जेवर गायब, पुलिस ने मौके पर की पड़ताल, पीड़ित ने दी तहरीर
Thu, 28 Apr 2022 10:21 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 28 Apr 2022 10:21 PM IST
सार
कानपुर में पीएनबी की निराला नगर शाखा के लॉकर से 15 लाख के जेवरात गायब होने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के लॉकरों से गहने गायब होने का मामला अभी शांत भी नहीं हो पाया कि गुरुवार को पंजाब नेशनल बैंक की निराला नगर शाखा से एक लॉकर धारक के जेवर गायब होने से हड़कंप मच गया। खाता धारक का दावा है कि उनके लॉकर में 15 लाख रुपये कीमत के जेवरात थे। किदवई पुलिस बैंक पहुंचकर पड़ताल भी की।
जूही बारादेवी निवासी राजेश मिश्रा स्वरूप नगर स्थित एक अस्पताल में चीफ अकाउंटेंट हैं। उनका पीएनबी की निराला नगर शाखा में लॉकर है। पांच साल पहले उन्होंने अपने लॉकर में जेवर रखे थे। राजेश के अनुसार मंगलवार को वह पत्नी शकुंतला संग बैंक पहुंचे। मैनेजर के साथ लॉकर रूम में गए।
ताले में चाभी लगाते ही वह झट से खुल गया। लॉकर से सारे जेवरात गायब देख उन्होंने किदवई नगर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसआई अखिलेश ने जांच पड़ताल के बाद शाखा प्रबंधक अमन से पूछताछ की। इसके साथ ही उन्होंने इंट्री रजिस्टर चेक किया। पीड़ित ने मामले में तहरीर दी है।

लॉकर से जेवर गायब होने की शिकायत पर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे थे। वहां राजेश मिश्रा का भी ताला लगा था। लॉकर व इंट्री रजिस्टर मांगा है। उसकी भी जांच की जाएगी। जिससे कि पता चल सके कि आखिरी बार लॉकर ऑपरेट कब किया गया था। - विनीत कुमार , इंस्पेक्टर किदवईनगर
लॉकर में एक अतिरिक्त ताला लगा था। 2016 के बाद लॉकर पहली बार ऑपरेट किया गया था। राजेश मिश्रा को सलाह दी है कि घर पर भी गहने चेक कर लें। शिकायत की जांच की जा रही है। - अमन, शाखा प्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक, निराला नगर