{"_id":"598085e24f1c1bbc5a8b45d5","slug":"kanpur-jci-dhaba","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन सबको भाई ‘छुट्टन की कचौड़ी’, ‘मैन शेफ स्टार्स’ ने बनाई एक से बढ़कर एक डिश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन सबको भाई ‘छुट्टन की कचौड़ी’, ‘मैन शेफ स्टार्स’ ने बनाई एक से बढ़कर एक डिश
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 01 Aug 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
कानपुर जेसीआई का ढाबा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर जेसीआई का ढाबा, छुट्टन कचौड़ी वाले, फ्रेंड्स बर्गर, अफगान जलेबी, तिरंगा कबाब वाले... जैसे चटपटे नामों की तरह ही जेसीआई कानपुर के पुरुष सदस्यों ने चटपटी डिश भी तैयार की। मौका था जेसीआई क्लब की ओर से उन्नति लॉन तिलक नगर में आयोजित ‘मैन शेफ स्टार्स’ का। सदस्यों ने अपने स्टॉलों का विज्ञापन भी बखूबी किया था। किसी ने अपने स्टॉल को तिरंगे के रंग में सजाया था तो किसी ने स्लोगन दिया कि इस नाम की कोई दूसरी शाखा नहीं है। महिला सदस्यों ने व्यंजनों को चखकर उनके परखा।
विज्ञापन
कानपुर जेसीआई का ढाबा
सदस्यों को 16 टीमों में बांटा गया था। सचिव अमित जैन के ‘जेसीआई का ढाबा’ नाम के स्टॉल पर खासी भीड़ रही। उनकी टीम में आनंद गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता व राजीव सेठ ने छोले-भटूरे और स्पेशल चटनी बनाई थी। जेसीरेट अमित की पत्नी जेसीरेट तनु जैन ने कहा कि अमित कभी घर में एक गिलास पानी नहीं उठाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर जेसीआई का ढाबा
कुकिंग शो के लिए 10 दिन से मेहनत कर रहे थे। वहीं ‘अफगान जलेबी’ स्टॉल की देशी घी वाली जलेबियों ने सबका मूड रिफ्रेश कर दिया। इन जलेबियों को सीए अतुल मेहरोत्रा, सीए दिलीप कपूर, संजय व सुरक्रित शर्मा ने मिलकर बनाया था।
कानपुर जेसीआई का ढाबा
इसके अलावा हमारी कोई शाखा नहीं है, कुछ ऐसी बातों से अमरीश सेंगर, आशीष अग्रवाल, अनुज अग्रवाल व आलोक कौशिक ‘छुट्टन कचौड़ी वाले’ स्टॉल पर सबको आमंत्रित कर रहे थे। वहीं रिषी गुप्ता ने महिलाओं की अजीज पानी पुड़ी का स्टाल लगाया था।
कानपुर जेसीआई का ढाबा
उनकी टीम में केशव गुप्ता, अमित व गौरव गुप्ता थे। तिरंगा कबाब वाले नाम का स्टॉल देशभक्ति के रंग में रंगा था। बॉबी, कमलजीत सिंह, इकबाल सिंह व आनंद गोयल ने मिलकर सफेद, हरे और नारंगी कबाब बनाए थे।
कानपुर जेसीआई का ढाबा
वहीं चाय की चुस्कियों के साथ टेस्टी पकौड़े खिलाए क्लब के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने। इस दौरान प्रोजेक्ट डायरेक्ट तृप्ति कनौडिया, संगीता केडिया, विनीता रूंगटा, गीता गुप्ता, अंजू गोयनका, रिचा अग्रवाल, सुधा जिंदल, तनु जैन आदि मौजूद रहीं।