{"_id":"7b8143e4a67960373865ad7be11e88c8","slug":"kanpur-jammutawi-exp-will-be-start-on-june-first-week-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर-जम्मूतवी जून के प्रथम सप्ताह से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर-जम्मूतवी जून के प्रथम सप्ताह से
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Tue, 19 May 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
माता वैष्णो देवी के दर्शन को जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। कानपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 14155/14156) जून के प्रथम सप्ताह से शुरू होगी। इसकी तैयारी करने के लिए रेलवे अधिकारियों को निर्देश दिया गया है।
कानपुर नगर के सांसद डॉ.मुरली मनोहर जोशी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए अपनी अनुमति प्रदान कर दी है। पिछले साल रेल बजट में कानपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस चलाने की घोषणा हुई थी जो अब मूर्त रूप लेने जा रही है।
18 कोच की यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल से मंगलवार व शनिवार को शाम 17.15 बजे रवाना होगी और टूंडला, अलीगढ़, खुर्जा होते हुए अगले दिन दोपहर 12.10 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। जबकि जम्मूतवी से बुधवार व रविवार को शाम 17.35 बजे कानपुर के लिए चलेगी और अगले दिन दोपहर 13.55 पर पहुंचेंगी।
विज्ञापन
इस ट्रेन में एसी टू टियर का एक कोच, एसी थ्री टियर के दो, स्लीपर के सात, जनरल के छह और एसएलआर के दो कोच होंगे। ट्रेन को हरी झंडी सांसद डॉ.मुरली मनोहर जोशी दिखाएंगे।
इस ट्रेन को चलाने के लिए रेलवे बोर्ड से अनुमति मिल गई है। इसे जून के प्रथम सप्ताह से चलाया जाएगा। इसकी तैयारी करने के लिए रेलवे अधिकारियों को निर्देश दिए गए है। सांसद डॉ.जोशी से हरी झंडी दिखाने का समय भी तय कर लिया गया है।
- वीके त्रिपाठी, डीआरएम, इलाहाबाद मंडल