फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Jam on VIP road and Govindpuri bridge vehicles kept crawling  police started traffic after effort

Kanpur: वीआईपी रोड और गोविंदपुरी पुल पर जाम… रेंगते रहे वाहन, ट्रैफिक पुलिस ने मशक्कत कर शुरू कराया आवागमन

Sun, 06 Jul 2025 11:54 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 06 Jul 2025 11:54 AM IST
सार

Kanpur News: बारिश के बाद गोविंदपुरी नए पुल पर लोडर खराब हो गया, जिसके चलते दूसरे वाहन भी फंस गए। कुछ ई-रिक्शा और ऑटो चालकों ने पहले निकलने के चक्कर में जाम की समस्या को और बढ़ा दिया।

विज्ञापन
Kanpur Jam on VIP road and Govindpuri bridge vehicles kept crawling  police started traffic after effort
गोविंद नगर नया पुल पर लगा भीषण जाम - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर शहर में शनिवार की शाम को हुई घंटे भर की बारिश से जगह-जगह जाम का चक्रव्यूह बन गया, जिससे निकलने के प्रयास में वाहन चालक कई घंटे तक परेशान रहे। वीआईपी रोड, जीटी रोड, गोविंदपुरी पुल, कालपी रोड, साकेतनगर, शास्त्रीनगर, स्वरूपनगर, शारदानगर, नौबस्ता और कल्याणपुर में वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

विज्ञापन

Kanpur Jam on VIP road and Govindpuri bridge vehicles kept crawling  police started traffic after effort
कालपी रोड चार खंबा कुआं चौराहे पर लगा जाम - फोटो : amar ujala

देर रात तक वाहन रेंगते नजर आए। जाम में एंबुलेंस और सरकारी अधिकारियों के वाहन भी फंसे रहे। यह समस्या बारिश के बाद सड़कों पर जलजमाव और एकदम से लोगों के निकलने की वजह से आई। पुलिस और ट्रैफिक के सिपाहियों ने मशक्कत कर जाम खुलवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur Jam on VIP road and Govindpuri bridge vehicles kept crawling  police started traffic after effort
वीआईपी रोड पर देर शाम हुई मूसलाधार बारिश के बाद लगा भीषण जाम - फोटो : amar ujala

गोविंदपुरी नए पुल पर खराब हुआ लोडर
बारिश के बाद गोविंदपुरी नए पुल पर लोडर खराब हो गया, जिसके चलते दूसरे वाहन भी फंस गए। कुछ ई-रिक्शा और ऑटो चालकों ने पहले निकलने के चक्कर में जाम की समस्या को और बढ़ा दिया। इस जाम में निजी अस्पताल की तीन एंबुलेंस भी फंस गई थी। पुलिसकर्मियों और राहगिरों ने उनको निकलवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed