फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur IT Raid, Bullion made suspicious transactions worth 1,000 crores, 18 crores cash and jewellery seized

UP: बुलियन कारोबारी ने किए 1000 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन, 18 करोड़ की नकदी-जेवर सीज, जानें कहां खपाई काली कमाई

Wed, 28 Jun 2023 04:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 28 Jun 2023 04:20 PM IST
सार

Kanpur IT Raid: बुलियन और ज्वेलरी कारोबारियों की 150 करोड़ की अघोषित आय का भी पता चला है। 18 करोड की नकदी और आठ करोड़ के गहने सीज किए गए हैं। वहीं, एमरल्ड के प्रमोटर के साथ करोडों के संदिग्ध लेनदेन भी सामने आए हैं। आयकर टीम की जांच में पता चला है कि जाजमऊ के एमरल्ड गुलिस्तां में काली कमाई खपाई गई है।

विज्ञापन
Kanpur IT Raid, Bullion made suspicious transactions worth 1,000 crores, 18 crores cash and jewellery seized
कानपुर में आयकर का छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर शहर के बुलियन और ज्वेलरी कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर आयकर के छापे में 1,000 करोड़ की फर्जी बिलिंग और खरीद के दस्तावेज मिले हैं। साथ ही, 150 करोड़ की अघोषित आय का भी पता चला है। 18 करोड की नकदी और आठ करोड़ के गहने सीज किए गए हैं। जाजमऊ में बने एमरल्ड गुलिस्तां में बुलियन कारोबारियों की काली कमाई खपाए जाने के भी साक्ष्य मिले हैं।

विज्ञापन

मंगलवार को छापा जरूर खत्म हो गया है, लेकिन आगे जांच अभी जारी है। आयकर विभाग के 250 से ज्यादा अफसरों ने गुरुवार को राधा मोहन पुरुषोत्तम दास ज्वेल्स प्राइवेट लिमिटेड और फर्म राधा मोहन पुरुषोत्तम दास ज्वेलर्स के अमरनाथ अग्रवाल व कैलाश नाथ अग्रवाल और इन दोनों के बेटे अमरेष अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल के के प्रतिष्ठानों पर छापा मारा था।

विज्ञापन

कपड़ों के झोलों में मिली थी नकदी 
एमरल्ड के प्रमोटर और ऋतु हाउसिंग के संजीव झुनझुनवाला के प्रतिष्ठान पर भी कार्रवाई की थी। सूत्रों ने बताया कि सोमवार व मंगलवार को अमरीष अग्रवाल के सिविल लाइंस व नयागंज स्थित परिसरों से 10 करोड़ की नकदी मिली थी। छापे के बाद से बंद नयागंज की एक दुकान में नकदी रखी जाती थी। देर रात अफसरों ने दुकान खुलवाई, तो उन्हें कपड़ों के झोलों में नकदी मिली। 

विज्ञापन

1,400 करोड़ के निवेश प्रस्ताव की पड़ताल भी शुरू
रियल एस्टेट कंपनी पिनटेल और अमरावती ग्रुप की जांच कर रहे आयकर विभाग ने वैश्विक निवेश सम्मेलन में 1,400 करोड़ के निवेश प्रस्ताव की पड़ताल भी शुरू कर दी है। ग्रुप के संचालकों के ठिकानों पर छापों के दौरान निवेश प्रस्ताव से संबंधित दस्तावेज मिलने के बाद जांच में शामिल किया गया है।

विज्ञापन

औद्योगिक घराने की जमीन में लग रही काली कमाई
बुलियन कारोबारियों के परिसरों से मिली छह पैन ड्राइव और हार्ड डिस्क नए-नए राज खोल रही हैं। आयकर अफसरों को पता चला है कि है कि औद्योगिक घराने की जमीनों पर बुलियन कारोबारियों की काली कमाई से इमारतें खड़ी की जा रही हैं। इसमें एमरल्ड के प्रमोटर संजीव झुनझुलावाला की भूमिका प्रमुख है।

पैन ड्राइव और हार्ड डिस्क में मिले हैं संदिग्ध लेनदेन
इस खुलासे के साथ ही जांच का दायरा और बढ़ गया है। पैन ड्राइव और हार्ड डिस्क में औद्योगिक घराने सहित 25 से ज्यादा दिग्गज कारोबारियों के लेनदेन मिला है। आयकर के सूत्रों के अनुसार औद्योगिक घराने के पास शहर के बीच में ही तमाम जमीनें हैं। यही जमीन दिग्गज कारोबारियों के लिए काली कमाई खपाने का बड़ा जरिया बन गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed