फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Irfan problems may increase, two more eyewitness found in the arson case

Kanpur: इरफान की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, आगजनी मामले में दो चश्मदीद और मिले, खुद ही पुलिस के सामने पहुंचे

Wed, 05 Jul 2023 11:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 05 Jul 2023 11:05 PM IST
सार

Kanpur News: सपा विधायक इरफान सोलंकी की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। जाजमऊ आगजनी मामले में पुलिस को दो और चश्मदीद गवाह मिले हैं। पुलिस जल्द ही उन्हें कोर्ट में पेश कर बयान दर्ज कराएगी।

विज्ञापन
Kanpur: Irfan problems may increase, two more eyewitness found in the arson case
इरफान सोलंकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराजपुर जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जाजमऊ डिफेंस कॉलोनी निवासी नजीर फातिमा के घर आगजनी के मामले में पुलिस को दो और चश्मदीद गवाह मिले हैं। पुलिस जल्द ही उन्हें एमपीएमएलए कोर्ट में पेश कर बयान दर्ज कराएगी।

विज्ञापन


नातिमा ने आरोप लगाया था कि सात सितंबर को सपा विधायक इरफान सोलंकी, उनके भाई रिजवान सोलंकी व साथियों ने प्लाट कब्जाने की नियत से आग लगा दी थी। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। जांच में सपा नेत्री के पिता शौकत अली, पूर्व पार्षद मुरसलीन उर्फ भोलू, मोहम्मद शरीफ, इजराइल आटे वाला, अज्जन बिल्डर समेत कई नाम प्रकाश में आए थे। पुलिस ने इन सभी को जेल भेजा था।
विज्ञापन


जेसीपी आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि आगजनी प्रकरण में 14 गवाह पेेश किए जा चुके हैं। जांच के दौरान पुलिस के सामने ऐसे दो गवाह सामने आए हैं, जो घटना के समय वहां से गुजर रहे थे। इनका दोनों पक्ष से कोई संबंध नहीं है। ये गवाह स्वयं पुलिस के सामने आए हैं। जल्द ही दोनों के बयान कोर्ट में दर्ज कराए जाएंगे। हालांकि पुलिस सीआरपीसी की धारा 161 के तहत इनके बयान दर्ज कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed