{"_id":"69e88f86467b5808ef0ed30b","slug":"kanpur-ipl-betting-racket-busted-3-92-crore-in-cash-and-currency-counting-machines-recovered-five-arrested-2026-04-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़, 3.92 करोड़ कैश और नोट गिनने वाली मशीनें बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़, 3.92 करोड़ कैश और नोट गिनने वाली मशीनें बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार
Wed, 22 Apr 2026 02:36 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:36 PM IST
सार
Kanpur News: फजलगंज पुलिस ने आईपीएल में एप के जरिए सट्टा लगवाने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर 3.92 करोड़ रुपये नगद बरामद किए हैं। गिरोह का मास्टरमाइंड 'प्रोफेसर' अभी फरार है। पकड़े गए आरोपियों में तीन गुजरात के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में फजलगंज पुलिस ने आईपीएल मैचों के दौरान अवैध सट्टेबाजी करने वाले एक बड़े अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 3.92 करोड़ रुपये की भारी-भरकम नकदी, नोट गिनने वाली मशीनें और सट्टेबाजी से जुड़े अहम दस्तावेज बरामद किए हैं।
विज्ञापन
यह गिरोह अत्याधुनिक एप और वेबसाइट के माध्यम से करोड़ों का दांव लगवा रहा था। पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से तीन गुजरात के रहने वाले हैं। वहीं, एक फजलगंज और एक नजीराबाद क्षेत्र का निवासी है। इस पूरे काले कारोबार का मुख्य सरगना, जिसे प्रोफेसर के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन
सट्टेबाजों से बरामद सामान
- फोटो : amar ujala
ये सामान हुआ बरामद
फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी केवल फोन पर नहीं, बल्कि विशेष रूप से डिजाइन किए गए एप और वेबसाइटों के जरिए सट्टा लगवाते थे। पुलिस को सट्टेबाजी के हिसाब-किताब वाले रजिस्टर, कई मोबाइल फोन और नोट गिनने की मशीनें मिली हैं।