{"_id":"6331e5e03fccab1b8a583386","slug":"kanpur-internship-to-iit-students-in-the-third-year-itself-stipend-up-to-13-lakhs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: IIT छात्रों को तीसरे साल में ही इंटर्नशिप में 13 लाख तक का भत्ता, जानें क्यों मिल रहा इतना पैकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: IIT छात्रों को तीसरे साल में ही इंटर्नशिप में 13 लाख तक का भत्ता, जानें क्यों मिल रहा इतना पैकेज
Tue, 27 Sep 2022 06:42 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 27 Sep 2022 06:42 AM IST
सार
आईआईटी कानपुर के छात्र प्लेसमेंट और पैकेज में तो रिकार्ड बनाते ही थे, अब इंटर्नशिप में भी धाक जमानी शुरू कर दी है। कंपनियां अपनी सुविधा के लिए तीसरे साल से ही छात्रों को अच्छे स्टाइपेंड पर इंटर्नशिप करा रहीं हैं।
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देश-विदेश की कंपनियां आईआईटी कानपुर की मेधा की इतनी मुरीद हैं कि यहां के छात्रों को तीसरे साल में ही इंटर्नशिप का मौका दे रही हैं। वह भी 13 लाख तक के भारी भरकम मासिक स्टाइपेंड के साथ। इस साल 332 छात्र-छात्राओं ने इन कंपनियों में इंटर्नशिप का आमंत्रण स्वीकार किया है।
विज्ञापन
इंटर्नशिप के बाद कहीं और नौकरी न करने लगें, इसके लिए भी कंपनियां छात्रों पर डोरे डाल रही हैं। 273 छात्रों को पहले से ही नौकरी (प्री प्लेसमेंट) का प्रस्ताव भी दिया है। इनमें से 172 ने नौकरी स्वीकार कर ली है। इन्हें औसतन सालाना 22 लाख का पैकेज दिया गया है।
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर के छात्र प्लेसमेंट और पैकेज में तो रिकार्ड बनाते ही थे, अब इंटर्नशिप में भी धाक जमानी शुरू कर दी है। कंपनियां अपनी सुविधा के लिए तीसरे साल से ही छात्रों को अच्छे स्टाइपेंड पर इंटर्नशिप करा रहीं हैं। तीन महीने से छह महीने (कभी-कभी एक भी) की होने वाली इंटर्नशिप में छात्र यहीं से ऑनलाइन काम कर अनुभव लेंगे, साथ ही अपनी पढ़ाई भी जारी रखेंगे।
विज्ञापन
दूसरे संस्थानों में भी बढ़ा इंटर्नशिप का क्रेज
आईआईटी के अलावा अन्य यूनिवर्सिटी और संस्थानों में भी इंटर्नशिप का क्रेज बढ़ा है। आईआईटी के अलावा एचबीटीयू में भी 202 छात्रों को इंटर्नशिप करने का मौका मिला। वहीं, छत्रपति शाहूजी महाराज विवि में भी इंटर्नशिप की शुरुआत हुई है। पीएसआईटी में तो तीसरे साल में ही छह छात्र-छात्राओं को 38 लाख रुपये का पैकेज ऑफर हुआ है।
आईआईटी के अलावा अन्य यूनिवर्सिटी और संस्थानों में भी इंटर्नशिप का क्रेज बढ़ा है। आईआईटी के अलावा एचबीटीयू में भी 202 छात्रों को इंटर्नशिप करने का मौका मिला। वहीं, छत्रपति शाहूजी महाराज विवि में भी इंटर्नशिप की शुरुआत हुई है। पीएसआईटी में तो तीसरे साल में ही छह छात्र-छात्राओं को 38 लाख रुपये का पैकेज ऑफर हुआ है।
इंटर्नशिप छात्रों के लिए बेहद जरूरी है। छात्रों का अनुभव बढ़ता है। कंपनियों को भी प्लेसमेंट देने में आसानी होती है। अधिकतर कंपनियां इंटर्न को ही कंपनी में जॉब ऑफर करती हैं। - आईआईटी निदेशक, प्रो. अभय करंदीकर