फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Innocent injured in e rickshaw collision driver absconded after treatment girl condition is worsening

Kanpur: ई-रिक्शा की टक्कर से मासूम घायल, इलाज के बाद चालक फरार, मां बोली– बेटी की हालत बिगड़ रही है

Fri, 11 Jul 2025 11:50 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 11 Jul 2025 11:50 AM IST
सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र के सिकटिया बाजार में ई-रिक्शा की टक्कर से मासूम घायल हो गई। वहीं, चालक इलाज के बाद फरार हो गया है।

विज्ञापन
Kanpur Innocent injured in e rickshaw collision driver absconded after treatment girl condition is worsening
ई-रिक्शा की टक्कर से घायल मासूम - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के सरसौल कस्बे में महाराजपुर थाना क्षेत्र के सिकटिया बाजार में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में मासूम बच्ची रिशु (6) पुत्री रामनारायण पासवान गंभीर रूप से घायल हो गई। नौगवां गौतम निवासी ई-रिक्शा चालक काली प्रसाद ने बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी और कई मीटर तक घसीटते हुए ले गया।

विज्ञापन

राहगीरों के शोर मचाने पर रिक्शा रोका गया, जिससे बच्ची को बाहर निकाला गया। बच्ची की मां मुन्नी पासवान ने बताया कि वह अपने पति से अलग किराये के कमरे में रहकर मजदूरी करती हैं और दो बच्चों का पालन-पोषण कर रही हैं। आर्थिक तंगी के कारण उनके पास इलाज के लिए पैसे नहीं थे।

विज्ञापन

बच्ची की हालत लगातार बिगड़ रही
राहगीरों के दबाव पर चालक ने बच्ची को कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन रात में चुपचाप फरार हो गया। उन्होंने आगे कहा कि वह लोगों से उधार लेकर किसी तरह घर लौटी हैं, लेकिन बच्ची की हालत लगातार बिगड़ रही है और इलाज नहीं हो पा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुरवामीर चौराहे पर सैकड़ों ई-रिक्शा अनियंत्रित ढंग से चलते हैं।

प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं
इससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। बीते एक सप्ताह में दर्जनों लोग ई-रिक्शा की चपेट में आकर घायल हो चुके हैं। प्रशासन की ओर से इन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिसकी वजह से ये बेलगाम होते जा रहे है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed