फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Income Tax Department's nationwide raid on SNK Pan Masala Group and suppliers

Kanpur: एसएनके पान मसाला समूह और सप्लायरों पर आयकर विभाग का देशव्यापी छापा

Thu, 13 Feb 2025 12:30 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 13 Feb 2025 12:30 AM IST
सार

एसएनके पान मसाला के उप्र, दिल्ली, बंगलूरू, मुंबई, गोवा, दमन और दीव स्थित 55 प्रतिष्ठानों पर एक साथ आयकर विभाग ने कार्रवाई की। 250 से ज्यादा अधिकारी जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
Kanpur: Income Tax Department's nationwide raid on SNK Pan Masala Group and suppliers
स्वरूप नगर स्थित एसएनके पान मसाला ग्रुप के मालिक के आवास छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर चोरी की आशंका में आयकर विभाग ने बुधवार को एसएनके ब्रांड का पान मसाला बनाने वाले समूह और उनके सहयोगियों पर देशव्यापी छापा मारा। उत्तरप्रदेश, दिल्ली, बंगलूरू, मुंबई, गोवा, दमन और दीव स्थित 55 प्रतिष्ठानों पर एक साथ कार्रवाई की गई। छह राज्यों में जारी जांच में 250 से ज्यादा अधिकारी शामिल हैं। कानपुर, बरेली, झांसी, ललितपुर और कन्नौज स्थित इत्र, तंबाकू, सुपाड़ी कारोबारी और ट्रांसपोर्टर भी जांच की जद में हैं। देर रात टीमें जांच-पड़ताल करती रहीं। बड़े पैमाने पर दस्तावेजों को जब्त किया गया है, जो बड़ी कर चोरी की ओर इशारा कर रहे हैं।
विज्ञापन



शहर में आयकर विभाग की टीमों ने सुबह सात बजे से कार्रवाई शुरू की। टीमें अलग-अलग राज्यों के नंबरों वाली गाड़ियों के साथ जांच करने पहुंचीं, ताकि किसी को कोई शक न हो। विभाग की अलग-अलग टीमों ने एसएनके पान मसाला ब्रांड के मालिक नवीन कुरेले और प्रवीण कुरेले के स्वरूपनगर स्थित आवास, पनकी-रनियां स्थित फैक्टरी, गोदाम के अलावा मकरावटगंज स्थित कत्था कारोबारी, किदवईनगर, गोविंदनगर, नयागंज के जैन, बेनी ट्रेडर्स और सुपाड़ी कारोबारी आशीष, एक ट्रांसपोर्टर के प्रतिष्ठान समेत 15 जगहों पर कार्रवाई की। दोपहर में दिल्ली से फॉरेंसिक टीम के सदस्य स्वरूपनगर स्थित कुरेले हाउस पहुंचे। साथ ही कन्नौज के इत्र कारोबारी पंडित चन्द्रवली एंड संस के ठिकानों पर कार्रवाई की। इत्र की फैक्टरी, कोल्ड स्टोरेज और अन्य प्रतिष्ठानों पर छापा मारा गया। टीमों ने बड़े पैमाने पर मोबाइल फोन, लैपटॉप, टैबलेट समेत अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं। फॉरेंसिक टीम ने फोन और लैपटॉप का डाटा क्लोन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed