{"_id":"5c13f3c3bdec2255d34538cd","slug":"kanpur-iit-student-threatens-to-in-laws","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर आईआईटी के छात्र को ससुराल से खतरा, एसएसपी को सौंपा ये वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर आईआईटी के छात्र को ससुराल से खतरा, एसएसपी को सौंपा ये वीडियो
Fri, 14 Dec 2018 11:47 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 14 Dec 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
एसएसपी से शिकायत करते नवदंपति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर आईआईटी के पीएचडी छात्र ने पत्नी के परिजनों से जान का खतरा बता शुक्रवार को एसएसपी अनंत देव से सुरक्षा की गुहार लगाई। कैंपस में रह रहे छात्र कृष्णकांत ने बताया कि उसने बरेली निवासी रिश्तेदार की बेटी से 10 दिसंबर को दिल्ली में आर्यसमाज और हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। अगले दिन शहर आकर विवाह पंजीकृत भी कराया।
पत्नी के घरवाले शादी के विरोध में थे तो बरेली के इज्जतनगर थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी। गुरुवार को ससुरालीजन इज्जतनगर पुलिस के साथ बर्रा निवासी बहन के घर आए और बहनोई को जबरन अपने साथ ले गए।
ससुरालीजन और पुलिस आईआईटी भी पहुंची, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। छात्र ने ससुरालीजनों की धमकी का वीडियो भी एसएसपी को सौंपा है। एसएसपी ने बरेली पुलिस से वार्ता कर दंपति को सुरक्षा देने का भरोसा दिलाया। बर्रा एसओ को भी गुहार न सुनने पर फटकारा।