फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: IIT professor cyber fraud of Rs 2.75 lakh

Kanpur: आईआईटी प्रोफेसर से 2.75 लाख रुपये की साइबर ठगी, बैंक एप्लीकेशन डाउनलोड कराने के नाम पर उड़ाई रकम

Tue, 25 Jun 2024 10:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 25 Jun 2024 10:52 PM IST
सार

कानपुर में आईआईटी प्रोफेसर से 2.75 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। बैंक एप्लीकेशन डाउनलोड कराने के नाम पर शातिरों ने ठगी की।

विज्ञापन
Kanpur: IIT professor cyber fraud of Rs 2.75 lakh
साइबर अपराध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

साइबर ठगों ने बैंक एप्लीकेशन डाउनलोड कराने के नाम पर आईआईटी कानपुर के एक प्रोफेसर के क्रेडिट कार्ड से लगभग 2.75 लाख की रकम पार कर दी। पीड़ित प्रोफेसर ने मोबाइल नंबरों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कल्याणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कानपुर आईआईटी में प्रोफेसर श्रीनिवास धारावत ने बताया कि 31मई को उनका मोबाइल खराब हो गया था। नए मोबाइल पर इंडसइंड बैंक की एप्लीकेशन को डाउनलोड किया, लेकिन उनके पुराने मोबाइल में पहले से लॉगइन होने के चलते नए मोबाइल पर दिक्कत आ रही थी। जानकारी लेने के लिए श्रीनिवास ने गूगल से नंबर सर्च कर टोल फ्री नंबर पर फोन किया। फिर तीन अलग-अलग नंबरों से फोन कर खुद को बैंक का प्रतिनिधि बताने वाले युवक ने एप्लीकेशन डाउनलोड कराने के नाम पर उन्हें एक लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करते ही उनके क्रेडिट कार्ड से 2.74 लाख 460 रुपये की रकम पार हो गई। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल की मदद से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed